Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

छह युवा साहित्यकार लखनऊ में सम्मानित

लखनऊ  स्थित संस्था भाऊराव देवरस सेवा न्यास ने छह युवा साहित्यकारों को सम्मानित किया है. सम्मान पाने वालों के नाम हैं- भोजपुरी के लिए मनोज भावुक, काव्य  के लिए अरविंद कुमार सोनकर, कथा साहित्य के लिए दिनेश कर्नाटक, बाल साहित्य के लिए सुश्री गीतिका सिंह, पत्रकारिता के लिए डॉ. मुकुल श्रीवास्तव और संस्कृत के लिए डॉ. धीरेन्द्र झा. भोजपुरी कवि मनोज भावुक को भोजपुरी भाषा में उल्लेखनीय योगदान के लिए पंडित प्रताप नारायण मिश्र स्मृति-युवा साहित्यकार सम्मान से नवाजा है. पहली बार किसी भोजपुरी साहित्यकार को यह सम्मान मिला है.

लखनऊ  स्थित संस्था भाऊराव देवरस सेवा न्यास ने छह युवा साहित्यकारों को सम्मानित किया है. सम्मान पाने वालों के नाम हैं- भोजपुरी के लिए मनोज भावुक, काव्य  के लिए अरविंद कुमार सोनकर, कथा साहित्य के लिए दिनेश कर्नाटक, बाल साहित्य के लिए सुश्री गीतिका सिंह, पत्रकारिता के लिए डॉ. मुकुल श्रीवास्तव और संस्कृत के लिए डॉ. धीरेन्द्र झा. भोजपुरी कवि मनोज भावुक को भोजपुरी भाषा में उल्लेखनीय योगदान के लिए पंडित प्रताप नारायण मिश्र स्मृति-युवा साहित्यकार सम्मान से नवाजा है. पहली बार किसी भोजपुरी साहित्यकार को यह सम्मान मिला है.

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक ‘माधव सभागार’ में आयोजित युवा साहित्यकार सम्मान समारोह के दौरान मनोज भावुक को ये सम्मान दिया गया. उन्हें सम्मान प्रदान किया सेवानिवृत आईएएस विनोद शंकर चौबे, लखनऊ के पासपोर्ट अधिकारी जे.पी.सिंह और लखनऊ के महापौर डॉ. दिनेश शर्मा ने. इस समारोह में मनोज भावुक को सम्मान स्वरूप पांच हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, माँ सरस्वती की प्रतिमा, अंगवस्त्रम एवं न्यास द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का सेट भेंट किया गया.

भाऊराव देवरस सेवा न्यास गत पंद्रह वर्षों से अखिल भारतीय स्तर पर भारतीय साहित्य के विविध विधाओं के सृजनात्मक एवं विचारात्मक रचना करने वाले सात युवा साहित्यकारों को पुरस्कृत व सम्मानित करता आ रहा है. न्यास द्वारा आयोजित इस सोलहवें युवा-साहित्यकार सम्मान समारोह में वर्ष 2010 के लिए मनोज भावुक, अरविंद कुमार सोनकर, दिनेश कर्नाटक, सुश्री गीतिका सिंह, डॉ. मुकुल श्रीवास्तव और डॉ. धीरेन्द्र झा. इस बार रंगमंच के लिए किसी भी प्रविष्टि को पुरस्कार लायक नहीं पाया गया. सम्मान समारोह में भाऊराव देवरस सेवा न्यास के कार्यक्रम संयोजक डॉ. विजय कुमार कर्ण, सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुये विनोद शंकर चौबे ने अपने विचार प्रकट किए. युवा कवि मनोज भावुक ने भोजपुरी में गजल पाठकर पूरा माहौल भोजपुरी मय कर दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. उमाशंकर उपाध्याय

    October 5, 2010 at 4:20 am

    दुष्यन्त कुमार की नज्म
    “कौन कहता है कि आसमां में सुराग नहीं होता
    जरा तबियत से पत्थर तो उछालो यारों”
    इस बात का द्योतक है
    कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी भाउक जी आप …. भोजपूरी समाज के लिये भविष्य में मिसाल के रूप में कायम होंगे….
    बधाईयाँ एवम शुभकामनायें…..

    [b][/b][i][/i]

  2. उमाशंकर उपाध्याय

    October 5, 2010 at 4:27 am

    हमें यह जानकर अपार हर्ष हुआ……
    जब हमारे अग्रज (डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ) को लखनऊ स्थित संस्था भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए पंडित प्रताप नारायण मिश्र स्मृति-युवा साहित्यकार सम्मान से नवाजा गया……!

    आपको शुभकामनाएं एवम् बधाईयां……!

  3. dhanish sharma

    November 18, 2010 at 3:21 am

    nya josh ko samman good.

  4. dhanish sharma

    November 18, 2010 at 3:21 am

    umashankar ji kuch naya likho.apki likhi line purani hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...