Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

ईटीवी के दो पत्रकार पुलिस के रवैए से परेशान

ईटीवी के पत्रकारों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हैदराबाद में ईटीवी के एक एंकर की उसके पिता द्वारा हत्या किए जाने की खबर के बाद भड़ास4मीडिया तक दो और बुरी सूचनाएं पहुंची हैं। ईटीवी के लिए उत्तर प्रदेश के झांसी में स्ट्रिंगर के रूप में काम करने वाले लक्ष्मी नारायण शर्मा का कैमरा और मोबाइल एक इंस्पेक्टर ने पिछले दिनों छीन लिया। लक्ष्मी नारायण लाठीचार्ज की घटना को कवर कर रहे थे। इससे इंसपेक्टर नाराज हो गया। उसने कैमरा व मोबाइल तो छीना ही, पुलिसवालों को साथ लेकर लक्ष्मी से मारपीट भी की। लक्ष्मी अपनी शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचे। पहले तो पुलिस वाले कोशिश करते रहे कि शिकायत दर्ज ही न हो। बाद में डीआईजी के आदेश पर मामला दर्ज हुआ। कोतवाली में इंसपेक्टर के खिलाफ लूट की रिपोर्ट लक्ष्मी ने लिखवाई।

लक्ष्मी नारायण को शिकायत है कि रिपोर्ट लिखाने के बाद भी आरोपी इंसपेक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले की मनमाने तरीके से जांच की गई। अब फाइनल रिपोर्ट लगाकर केस बंद करने की तैयारी हो चुकी है। लक्ष्मी नारायण का कहना है कि वो पुलिस अधिकारियों के रवैए से दुखी हैं लेकिन वे हार नहीं मानने वाले हैं। वे आरोपी इंसपेक्टर पर कार्रवाई कराकर ही दम लेंगे।

दूसरी खबर राजस्थान से है। ईटीवी के रिपोर्टर आशीष के खिलाफ पुलिस ने लूट का मुकदमा लिखवा दिया है। बताया जाता है कि आशीष झुंझनू जिले के नवलगढ़ में चुनाव कवरेज के लिए गए थे। उनकी गाड़ी को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। संयोग से आशीष बच गए। उन्होंने गुस्से में रोडवेज बस के शीशे तोड़ डाले। इससे नाराज पुलिस ने उनके खिलाफ लूट का मुकदमा लिखा दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...