Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रवीण जाखड़ ने पत्रिका छोड़ने की सूचना का खंडन किया

प्रवीण जाखड़ के बारे में भड़ास4मीडिया को मेल के जरिए सूचना मिली थी कि उन्होंने राजस्थान पत्रिका से इस्तीफा दे दिया है. पर खुद जाखड़ ने भड़ास4मीडिया को सूचित किया है कि वे अब भी राजस्थान पत्रिका, जयपुर में पहले की तरह कार्यरत हैं. जाखड़ पत्रिका स्पाटलाइट टीम और संडे स्पेशल टीम के इंचार्ज हैं.

प्रवीण जाखड़ के बारे में भड़ास4मीडिया को मेल के जरिए सूचना मिली थी कि उन्होंने राजस्थान पत्रिका से इस्तीफा दे दिया है. पर खुद जाखड़ ने भड़ास4मीडिया को सूचित किया है कि वे अब भी राजस्थान पत्रिका, जयपुर में पहले की तरह कार्यरत हैं. जाखड़ पत्रिका स्पाटलाइट टीम और संडे स्पेशल टीम के इंचार्ज हैं.

पहले कहा गया था कि प्रवीण जाखड़ ने तीन महीने की छुट्टी के लिए आवेदन दिया था जिसे प्रबंधन ने अस्वीकार कर दिया था, सो उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया. लेकिन राजस्थान पत्रिका, जयपुर में सीनियर सब एडिटर के रूप मे कार्यरत प्रवीण जाखड़ ने पूरी स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया- ”मेरे बारे में भड़ास की ओर से जारी इस्तीफे की सूचना बेबुनियाद है. जैसा कि संस्थान (राजस्थान पत्रिका) भी जानता है कि मैं आर.ए.पोद्दार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, जयपुर से एग्जीक्यूटिव कोर्स के तहत एम.बी.ए. कर रहा हूं. जिसकी अनुमति मैंने संस्थान से ले रखी है. अपने ऑफिस के कामकाज के साथ-साथ एम.बी.ए. में भी मैं अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा हूं. मेरी इस (अंतिम) वर्ष की परीक्षाएं जो जून में आयोजित होनी थी, अभी तक नहीं हुई है. जिसकी प्रस्तावित तिथि 6 अक्टूबर 2010 होने की सूचना मुझे मिली थी. जिसके चलते मैंने परीक्षा की तैयारी के लिए छुट्टियों का आवेदन प्रबंधन को किया था. प्रबंधन की ओर से मुझे शनिवार शाम एम.बी.ए. परीक्षा की छुट्टियों की इजाजत मिल चुकी है. मैं अब भी राजस्थान पत्रिका में ही कार्यरत हूं. मैंने इस्तीफा नहीं दिया है.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Vivek

    October 6, 2010 at 4:39 am

    Aisa to hona hi tha ………….
    Praveen par Kaam ka kaafi load tha
    Accha kiya Praveen
    MBA karo ,Mast raho
    journalism mein kya rakha hai

  2. Ram Kumar

    October 11, 2010 at 2:04 am

    Patrika agar ye manta hai ki unko chutti de di hai ,
    tab to har koi 3 months ki chutti mang lega.
    Aur agar ye kahta hai ki chutti nahi di gayi……to fir khabar sahi thi
    waise unke jaane ke baad incharge badal gaya hai
    Gudbye and Gudluck Jakhar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...