Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भास्कर में बड़ा फेरबदल, 29 की लिस्ट जारी

भास्कर ग्रुप ने अपने 29 संपादकीय लड़ाकों को इधर-उधर किया है। कइयों को तरक्की देकर नई जिम्मेदारी दी है तो कइयों को बिना कुछ थमाए, बोरिया-बिस्तर बांधकर नए मोर्चे पर चलने के लिए बोल दिया है। भड़ास4मीडिया पर इस बारे में छिटपुट खबरें प्रकाशित होती रही हैं लेकिन प्रमोशन-तबादले की संपूर्ण सूची पहली बार यहां दी जा रही है। सूची 11 नवंबर 2008 को श्रवण गर्ग ने मेल के जरिए जारी की। इसके मुताबिक अजय उमट, स्थानीय संपादक, अहमदाबाद को प्रमोट कर स्टेट एडिटर, गुजरात बनाया गया है। डा. रमेश अग्रवाल, एडिटर कोआर्डिनेशन, जयपुर को स्टेट कोआर्डिनेटर (अपकंट्री), राजस्थान बनाया गया है। वे जयपुर में पदस्थ होंगे। हरिमोहन शर्मा, कार्यकारी संपादक, ग्वालियर को स्टेट कोआर्डिनेटर (अपकंट्री), एमपी नियुक्त किया गया है।

भास्कर ग्रुप ने अपने 29 संपादकीय लड़ाकों को इधर-उधर किया है। कइयों को तरक्की देकर नई जिम्मेदारी दी है तो कइयों को बिना कुछ थमाए, बोरिया-बिस्तर बांधकर नए मोर्चे पर चलने के लिए बोल दिया है। भड़ास4मीडिया पर इस बारे में छिटपुट खबरें प्रकाशित होती रही हैं लेकिन प्रमोशन-तबादले की संपूर्ण सूची पहली बार यहां दी जा रही है। सूची 11 नवंबर 2008 को श्रवण गर्ग ने मेल के जरिए जारी की। इसके मुताबिक अजय उमट, स्थानीय संपादक, अहमदाबाद को प्रमोट कर स्टेट एडिटर, गुजरात बनाया गया है। डा. रमेश अग्रवाल, एडिटर कोआर्डिनेशन, जयपुर को स्टेट कोआर्डिनेटर (अपकंट्री), राजस्थान बनाया गया है। वे जयपुर में पदस्थ होंगे। हरिमोहन शर्मा, कार्यकारी संपादक, ग्वालियर को स्टेट कोआर्डिनेटर (अपकंट्री), एमपी नियुक्त किया गया है।

वे भोपाल में पदस्थ होंगे।  कौशल शर्मा को स्टेट कोआर्डिनेटर (अपकंट्री), छत्तीसगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है। वे रायपुर में पदस्थ होंगे। विपुल गुप्ता, डिप्टी एडिटर-कारपोरेट एडिटोरियल, भोपाल को पदोन्नत कर स्टेट कोआर्डिनेटर (अपकंट्री), गुजरात बनाया गया है। वे अहमदाबाद में पदस्थ होंगे। मनोज बिनवाल, कार्यकारी संपादक, दैनिक भास्कर उदयपुर को कार्यकारी संपादक, दिव्य भास्कर सूरत के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

सुदेश गौड़, कार्यकारी संपादक, एडिटोरियल एच.आर, भोपाल को कार्यकारी संपादक, दैनिक भास्कर उदयपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। कृष्णकांत उनडकट, कार्यकारी संपादक, दिव्य भास्कर, सूरत को कार्यकारी संपादक, वडोदरा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। प्रणव गोलवलकर, कार्यकारी संपादक (सिटी) अहमदाबाद को पदोन्नत कर कार्यकारी संपादक, दिव्य भास्कर, अहमदाबाद का दायित्व सौंपा गया है।

दिनेश मिश्रा, कार्यकारी संपादक, दैनिक भास्कर पानीपत को इसी पद पर ग्वालियर स्थानांतरित किया गया है। शिवकुमार विवेक, कार्यकारी संपादक, दैनिक भास्कर उज्जैन को इसी पद पर सागर स्थानांतरित किया गया है। अभिजीत मिश्रा की कार्यकारी संपादक, पानीपत के पद पर नियुक्ति की गई है। विवेक चौरसिया को उज्जैन में संस्करण प्रभारी/समाचार संपादक के पद पर नियुक्त किया गया है। मुकेश माथुर को शिमला में संस्करण प्रभारी/समाचार संपादक के पद पर नियुक्त किया गया है।

हेमंत कुमार को जम्मू में संस्करण प्रभारी/समाचार संपादक के पद पर नियुक्त किया गया है। महेंद्र कुशवाह को रतलाम में संस्करण प्रभारी/समाचार संपादक के पद पर नियुक्त किया गया है। विजय त्रिपाठी, डिप्टी एडिटर, चंडीगढ़ को इसी पद पर कारपोरेट एडिटोरियल सेल, भोपाल में स्थनांतरित किया गया है। किरण मोघे, न्यूज एडिटर, कारपोरेट एडिटोरियल, भोपाल को डिप्टी एडिटर, चंडीगढ़ संस्करण के पद पर नियुक्त किया गया है।

अनूप शाह, संस्करण प्रभारी, सागर को संस्करण कोआर्डिनेटर (अपकंट्री), भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। नरेंद्र सिंह अकेला, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा को संस्करण कोआर्डिनेटर (अपकंट्री), इंदौर के पद पर नियुक्त किया गया है। संदीप उपाध्याय, न्यूज एडिटर, पानीपत को छिंदवाड़ा में ब्यूरो प्रभारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। मनोज पमार, नेशनल टैलेंट पूल, भोपाल को संस्करण कोआर्डिनेटर (अपकंट्री), ग्वालियर के पद पर नियुक्त किया गया है।

राजेश जोशी, रीजनल डेस्क हेड को रायपुर में ही संस्करण कोआर्डिनेटर (अपकंट्री) के पद पर नियुक्त किया गया है। प्राण चड्ढा, एडिटोरियल एडवाइजर, बिलासपुर को संस्करण कोआर्डिनेटर (अपकंट्री), बिलासपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। शक्ति प्रकाश सिंह को संस्करण कोआर्डिनेटर (अपकंट्री), जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। महावीर राठी को संस्करण कोआर्डिनेटर (अपकंट्री), जोधपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

भूपेंद्र शर्मा को कोटा में ही संस्करण कोआर्डिनेटर (अपकंट्री), कोटा के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रकाश शर्मा को उदयपुर में ही संस्करण कोआर्डिनेटर (अपकंट्री), उदयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। बृजेश शर्मा को अजमेर में ही संस्करण कोआर्डिनेटर (अपकंट्री), अजमेर के पद पर नियुक्त किया गया है।

इन सभी को नई जिम्मेदारी के लिए भड़ास4मीडिया की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...