: भारत ने जताई कड़ी नाराजगी : न्यूजीलैंड के टीवीएनजेड के एंकर पॉल हेनरी ने एक बार फिर नस्ली बयान दिया है. इस बार बयान दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ आया है. इस बयान के बाद भारत ने सख्त नाराजगी जाहिर की है. भारत ने इस मामले में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त रुपर्ट हॉलबॉरों को बुलाकर कड़ी आपत्ति जताई है. भारत ने इस मामले में कठोर कार्रवाई करने को कहा है.
इस प्रकरण में रुपर्ट हॉलबोरो ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए माफी मांगी है. रूपर्ट ने कहा कि एंकर का बयान सर्वथा अनुचित, असंवेदनशील ओर भद्दा है. निश्चित रुप से न्यूजीलैंड की सरकार का विचार उसके बयान या विचारों से मेल नहीं खाता. टीवीएनजेड के एंकर पॉल हेनरी पर जानबूझकर दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित का नाम लेकर उनका मजाक उड़ाने का आरोप है.
उल्लेखनीय है कि पॉल हेनरी इसके पूर्व भारतीय मूल के गर्वनर जनरल सर आनंद सत्यानंद के खिलाफ भी नस्ली बयान देने के आरोप में पन्द्रह दिन के लिए निलंबित किया जा चुका है. पॉल के बयान पर विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने भी कड़ी आपत्ति जताई है.











