मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गुजरात कैडर के अधिकारी राजीव टकरू को सूचना प्रसारण मंत्रालय में अपर सचिव बनाया है. टकरू को यह जिम्मेदारी यूके वर्मा के स्थान पर दी गई है. समिति ने कपड़ा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) के मौजूदा महानिदेशक राजीव टकरू के नाम पर सहमति जताई.
राजीव टकरू गुजरात कैडर के 1979 बैच के अधिकारी हैं. राजीव टकरू की यह नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा के मध्य प्रदेश कैडर के 1976 बैच के अधिकारी यूके वर्मा के जगह की गई है.











