Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकार अनिल को सिर में मारी गई थी गोली

: पूछताछ के लिए एक हिरासत में : इंदौर. पत्रकार अनिल सोनी की हत्‍या सिर में गोली मार कर की गई थी. इसका खुलासा अनिल की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है. पुलिस ने मौका-ए-वारदात से गोली का खोखा बदामद किया है. पुलिस इस हत्‍या की तह तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी हुई है. एसएसपी ने पत्रकार के हत्‍यारों के बारे में सूचना देने वाले को दस हजार रुपये इनाम की घोषणा की है.

: पूछताछ के लिए एक हिरासत में : इंदौर. पत्रकार अनिल सोनी की हत्‍या सिर में गोली मार कर की गई थी. इसका खुलासा अनिल की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है. पुलिस ने मौका-ए-वारदात से गोली का खोखा बदामद किया है. पुलिस इस हत्‍या की तह तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी हुई है. एसएसपी ने पत्रकार के हत्‍यारों के बारे में सूचना देने वाले को दस हजार रुपये इनाम की घोषणा की है.

एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार अनिल सोनी शुक्रवार की रात जीएसआईटीएस के समीप घायल अवस्‍था में मिले थे. उनके सिर से खून रिस रहा था. लहूलुहान हालत में देख कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. अनिल की अस्‍पताल ले जाते समय मौत हो गई थी. पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में हत्‍या की पुष्टि हुई है. पोस्‍टमार्टम करने टीम के प्रभारी डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि सोनी को सिर के पीछे कान के पास से गोली मारी गई है, जो खोपड़ी को छेदती हुई आंख के पास जाकर फंस गई थी. उन्‍होंने बताया कि गोली काफी नजदीक से मारी गई है.

इस मामले में पुलिस ने एक व्‍यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. दूसरी ओर अनिल के मोबाइल डिटेल की जांच भी की गई है. उनके मोबाइल में महिला थाना प्रभारी शशि कैथवास से चर्चा की रिकॉर्डिंग मिली है. जिसमें वे दोनों दो मामलों में लेनदेन की विवादास्‍पद बाचतीच कर रहे हैं. इस दौरान उनके बीच कुछ तीखी बातें भी हुई हैं. पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं मामला लेनदेन से तो नहीं जुड़ा हुआ है. एसएसपी ने बताया कि महिला थाना प्रभारी एवं अनिल के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग की भी जांच की जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajkumar jain

    October 10, 2010 at 5:12 pm

    पत्रकारों की गरीब विरादरी है। पत्रकार को न्‍याय के साथ आर्थिक सहायता भी मिलनी चाहिए। राज्‍य सरकार के साथ जिस संगठन से पत्रकार जुडा हुआ था वहां से भी उसे आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। अगर वह शादीशुदा था तो उसकी पत्‍नी को आर्थिक मदद के साथ नौकरी दी जानी चाहिए, जिससे वह अपना गुजारा कर सके। अगर बच्‍चे हैं तो उनकी शिक्षा की पूरी व्‍यवस्‍था पत्रकार संगठन, सरकार और अखबार के मालिक को करनी चाहिए।

    हमें भी पता मिल जाए तो यहां से भी उन्‍हें सहायता भिजवाने के प्रयास किए जाएंगे।

    राजकुमार जैन
    पत्रकार

    अलवर राजस्‍थान

  2. Hemant

    October 12, 2010 at 4:18 am

    patrkaar ke parivaar kee madad ke liye hum sabhi thodi thodi nakad raashi jama kare, to unki badi madad ho sakti hai. yeh hamara daaitv hai, to farz bhi hai.
    Hemant namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...