Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

शीला पर नस्‍ली टिप्‍पणी करने वाले एंकर का इस्‍तीफा

वेलिंगटन। दिल्‍ली की सीएम शीला दीक्षित के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने वाले न्यूजीलैंड के चैनल टीवीएनजेड के एंकर पॉल हेनरी ने इस्‍तीफा दे दिया है. हेनरी ने चैनल पर आयोजित एक शो के दौरा शीला दीक्षित के खिलाफ अभद्र और नस्लवादी टिप्पणी कर मजाक उड़ाया था. टीवीएनजेड कंपनी की चीफ एक्जिक्यूटिव रिक एलिस ने पॉल हेनरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. चैनल से जुड़ी वेबसाइट पर भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है.

वेलिंगटन। दिल्‍ली की सीएम शीला दीक्षित के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने वाले न्यूजीलैंड के चैनल टीवीएनजेड के एंकर पॉल हेनरी ने इस्‍तीफा दे दिया है. हेनरी ने चैनल पर आयोजित एक शो के दौरा शीला दीक्षित के खिलाफ अभद्र और नस्लवादी टिप्पणी कर मजाक उड़ाया था. टीवीएनजेड कंपनी की चीफ एक्जिक्यूटिव रिक एलिस ने पॉल हेनरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. चैनल से जुड़ी वेबसाइट पर भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है.

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के टीवीएनजेड चैनल की वेबसाइट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नाम का मजाक बनाने वाला वीडियो जारी किया गया था. वीडियो में एंकर पॉल हेनरी को “दीक्षित” शब्द का गलत ढंग से उच्चारण करते हुए दिखाया गया था. हेनरी ने वीडियो में कहा था कि शीला दीक्षित के नाम में दीक्षित के स्थान पर “डिक शिट” कहना ज्यादा सही है क्योंकि वह एक भारतीय हैं. इसका भारत ने कड़ा विरोध किया था. अपनी नाराजगी भी दर्ज कराई थी.

यह पहला मौका नहीं था जब पॉल हेनरी ने इस तरह से किसी का मजाक बनाया हो. इससे पहले भी हेनरी ने भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल सर आनंद सत्यानंद पर प्रधानमंत्री के एक कार्यक्रम में मजाक उड़ा चुका है. जिस पर न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की ने नाराजगी जताई थी. जिसके बाद उसे पन्‍द्रह दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. टीवीएनजेड के मुख्य कार्यकारी रिक एलिस ने कहा कि हेनरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. हेनरी की इस हरकत से न्यूजीलैंड और चैनल की छवि को धक्का पहुंचा है.’ एलिस ने न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय समुदाय से माफी मांगते हुए कहा कि यह सच्‍चाई है कि हेनरी की टिप्पणियों से भारतीय समुदाय के लोगों को ठेस पहुंची है और इससे दोनों देशों के रिश्ते भी प्रभावित हुए. पर नस्लवाद को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा.’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. कुमार गौरव

    October 11, 2010 at 6:30 pm

    पाल हेनरी को भारत बुलाकर साले को पाल खिलाना चाहिए.. और उसकी डिक उखाड़ देनी चाहिए ..

  2. lakshme kant mishra

    October 12, 2010 at 9:15 pm

    pal henri ne jo v tippadi shela dikchit j ke liye ki hai wah behd sarmsar kar dene wali hai.pal henri jaise repotro ko to bhart lakar us waqt tak mara jana chahiye jab tak ki wah khud na kahde ki apka bhart mahan hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...