Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

प्रीमियम नंबर हड़पने के नए फंडे

वीआईपी या प्रीमियम नंबर रखने का हर किसी को शौक होता है। बात यदि मोबाइल नंबर की हो तो फिर क्या कहना। ऐसे नंबरों के लिए रईस घराने के लोग मुंह मांगे दाम देने के लिए तैयार रहते हैं। वीआईपी नंबरों के मुंह मांगे दाम पाने के लिए कंपनी के कर्मचारी भी ललायित रहते हैं। वे कंपनी से आने वाले नए नंबरों के लाट में से समान अंकों वाले नंबर ऊंची कीमत लेकर बेच देते हैं। इसके अलावा कंपनी के लोगों ने एक प्रीमियम नंबर हड़पने का एक और फंडा अपना रखा है।

वीआईपी या प्रीमियम नंबर रखने का हर किसी को शौक होता है। बात यदि मोबाइल नंबर की हो तो फिर क्या कहना। ऐसे नंबरों के लिए रईस घराने के लोग मुंह मांगे दाम देने के लिए तैयार रहते हैं। वीआईपी नंबरों के मुंह मांगे दाम पाने के लिए कंपनी के कर्मचारी भी ललायित रहते हैं। वे कंपनी से आने वाले नए नंबरों के लाट में से समान अंकों वाले नंबर ऊंची कीमत लेकर बेच देते हैं। इसके अलावा कंपनी के लोगों ने एक प्रीमियम नंबर हड़पने का एक और फंडा अपना रखा है।

ये लोग कंपनी की वेबसाइट पर ऐसे नंबरों को तलाश कर लोगों को उनका नंबर बेचने के लिए कहते हैं। यदि व्यक्ति पैसे के लालच में आकर नंबर बेच देता है तो ठीक, अन्यथा ये लोग कंपनी में अपनी पहुंच का उपयोग करते हुए नंबर को बंद करा देते हैं। जब व्यक्ति कस्टमर केयर से संपर्क करता है तो वहां से कोई सहायता नहीं मिलती और व्यक्ति को अपने नंबर से हाथ धोना ही पड़ता है। गत दिनों एक ऐसा ही एक मामला सामने आया।

सीहोर निवासी विशाल दुबे ने बताया कि उन्होंने इंदौर में करीब तीन साल पहले रिलायंस मोबाइल कंपनी से 9301111101 नंबर पोस्ट पेड सेवा के तहत लिया था। करीब एक साल पोस्टपेड मोबाइल चलाने के बाद उन्होंने इसे प्रीपेड करा लिया और इसका उपयोग कर रहे हैं। इस नंबर को बेचने के लिए उनके पास कभी-कभी लोगों के फोन आते रहते हैं। दिनांक 09 अक्टूबर 2010 को शाम करीब 6.45 बजे 9303711424 नंबर से एक व्यक्ति को काल आया और उसने कहा कि आपका नंबर तो बंद था चालू कैसे हो गया। उन्होंने इस नंबर के बंद होने बात का खंडन किया लेकिन कुछ ही देर बाद रिलायंस कंपनी से फोन बंद किए जाने का मैसेज आ गया।

इसके बाद विशाल ने जब कस्टमर केयर से संपर्क किया तो वहां से बताया गया कि भोपाल के एक वेबवर्ल्ड के इंचार्ज ने इस नंबर के चोरी होने की कंपलेन की है। जिस पर उक्त नंबर बंद कर दिया है। कंपनी के अन्य अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ। पूरे प्रकरण में एक बात सामने आई है कि कंपनी के कर्मचारी अच्छे नंबरों को बेचने के लिए किस प्रकार के फंडे अपना रहे हैं। वहीं कंपनी के अधिकारी अपने उपभोक्ताओं की सहायता भी नहीं कर पा रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. भड़ास फैन

    October 12, 2010 at 1:05 am

    यशवंत भाई इस न्यूज़ का मीडिया पोर्टल पर क्या तुक है…??

  2. Imran Zaheer

    October 13, 2010 at 1:59 am

    [i][b]जाहिर है की मीडिया जगत में नंबर-१ हो चुकी इस वेबसाइट पर मीडिया से सम्बंधित खबर की भरमार है लेकिन एक आम आदमी की समस्या को प्रकाशित किया जाना अच्छी बात है|[/b][/i]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...