: निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल खत्म होने के बाद मेरठ प्रेस क्लब पर जिला प्रशासन ने किया कब्जा : नवभारत टाइम्स के संवाददाता प्रेम देव शर्मा को बनाया प्रशासक : मेरठ प्रेस क्लब के प्रथम चुनाव के बाद 13/04/08 को बनी पहली प्रबंध कमेटी के दो साल पूरे हो गए और अब नयी टीम के लिए चुनाव कराये जाने की जरुरत थी. मगर इस गठित टीम ने नयी कमेटी के लिए चुनाव कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई. इसकी वजह से पत्रकार समाज में इस कमेटी के खिलाफ आवाज उठनी शुरू हो गयी थी. पत्रकारों ने मेरठ के जिलाधिकारी से शिकायत भी की. जिलाधिकारी ने सूचना कार्यलय और सोसायटी के रजिष्ट्रार कार्यालय से जानकारी जुटाई और उस आधार पर मेरठ प्रेस क्लब की पुरानी प्रबंधक कमेटी से प्रबंधन का जिम्मा ले लिया.
जिलाधिकारी ने सभी वरिष्ठ पत्रकारों से बातचीत करके पत्रकार समाज के हितों का ख्याल करते हुए आगे की कार्यवाही हेतु मेरठ में नवभारत टाइम्स के संवाददाता प्रेम देव शर्मा को प्रशासक यानि कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत कर दिया. श्री शर्मा को प्रेस क्लब की प्रबंधन कमेटी के सभी अधिकार दे दिए गए हैं. उनसे उम्मीद की गयी है कि वो प्रेस क्लब की अगली प्रबंधन कमेटी के चुनाव कराये जाने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही करेंगे. इसके लिए प्रेम देव शर्मा को 9 अथवा 11 लोगों को एक सहयोगी टीम के रूप में साथ लेने का अधिकार भी दे दिया गया है. प्रेम देव शर्मा को जिलाधिकारी ने ये भी निर्देशित किया है कि वो अपनी कार्यवाही से सूचनाधिकारी के माध्यम से समय समय पर जिला प्रशासन को अवगत कराते रहें.
12 अक्टूबर 2010 को मिले जिलाधिकारी के पत्र के बाद प्रेम देव शर्मा ने पूर्व प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह और सचिव लोकेश पंडित से कार्यभार ग्रहण कर लिया है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही प्रेम देव शर्मा आगे की कार्यवाही शुरू करेंगे. आज की तारीख में मेरठ प्रेस क्लब का कोई सदस्य नहीं है. सभी की सदस्यता प्रेस क्लब के नियमानुसार समाप्त हो गयी है. अब जरुरी है कि पहले प्रेस क्लब के नियमानुसार दुबारा से नए सदस्य बनाए जाएं और फिर नयी प्रबंधन कमेटी के चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाए.












mukesh goel, meerut
October 18, 2010 at 10:46 pm
asha ki nai kiran!
Dinesh Chandra
October 19, 2010 at 10:30 pm
मेरठ प्रेस क्लब की निर्वाचित कार्यकारणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रेस क्लब का काम रुक सा गया था | ना तो सदस्यता ही हो सकी और ना ही चुनाव की प्रक्रिया ही आगे बङ सकी | जिसके कारण पत्रकारों का प्रेस क्लब के प्रति विश्वास डोलने लगा था ऐसे में पी.डी.शर्मा जी को प्रशासन द्वारा प्रेस क्लब की कमान सौपे जाना भोर की पहली किरण के समान सुखदायक है| अब लगता है की मेरठ प्रेस क्लब की समस्याओ का जल्द ही निपटारा होगा और शीघ्र ही चुनाव प्रक्रिया के बाद नई निर्वाचित कार्यकारणी पत्रकारों को मिल सकेगी|
पी.डी.शर्मा जी को हार्दिक शुभकामना और सभी पत्रकार साथियों को बधाई|
दिनेश चंद्रा
अध्यक्ष
समाचार बंधु
पत्रकार वेलफेयर एसोशिएशन