Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

त्रिवेणी समूह पर छापा, वीओआई आफिस खंगाला

त्रिवेणी समूह के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे की सूचना मिली है। इसी ग्रुप के मीडिया वेंचर का न्यूज चैनल है वायस आफ इंडिया। वीओआई के उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज दिन में त्रिवेणी समूह के सभी आफिसों पर इनकम टैक्स की कई टीमों ने छापा मारा। ये आफिस आगरा, नोएडा और दिल्ली में हैं। त्रिवेणी ग्रुप के मीडिया वेंचर त्रिवेणी मीडिया के नोएडा और दिल्ली के नेहरु प्लेस स्थित आफिसों पर भी छापा पड़ा है।

भड़ास4मीडिया ने इस छापे के बारे में जानकारी के लिए वीओआई के प्रमुख लोग से संपर्क किया तो ये इस बारे में कुछ भी बात करने से कतराते रहे। बताया जाता है कि छापे की भनक लगते ही त्रिवेणी के प्रमोटर मधुर मित्तल और वायस आफ इंडिया के सीईओ राहुल कुलश्रेष्ठ कहीं चले गए हैं।

नोएडा स्थित वीओआई के आफिस में सीएफओ संजीव सहगल इनकम टैक्स की टीम के हाथ लगे। एकाउंट सेक्शन समेत कई विभागों के दस्तावेजों को इनकम टैक्स टीम ने जब्त कर अपने कब्जे में लिया है। खबर है कि टीम के आधा दर्जन सदस्यों ने वीओआई के न्यूज रूम में भी छानबीन की। सूत्रों का कहना है कि त्रिवेणी ग्रुप के प्रमोटरों पर कई तरह के मामले चल रहे हैं जिसमें आर्थिक और जमीन संबंधी गड़बड़ियों के भी मामले हैं।  

छापे की खबर के बाद वीओआई कर्मियों में चिंता इस बात की है एक तो वैसे ही सेलरी देर से मिल रही थी,  इनकम टैक्स की टीम ने अगर एकाउंट फ्रीज कर दिया तो तनख्वाह के लाले पड़ जाएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...