Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

वो अपनी पत्नी और बेटी बेचने निकल पड़ा

[caption id="attachment_18360" align="alignleft" width="77"]बालकोंडा पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी के साथ मां शिवलीला.बालकोंडा पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी के साथ मां शिवलीला.[/caption]निज़ामाबाद (आंध्र प्रदेश)। महाभारत में अपनी पत्नी द्रौपदी को जुए में दांव पर लगाने का जिक्र है, लेकिन कलयुग में तो चंद सिक्कों की खातिर न केवल अपनी पत्नी को बल्कि नवजात कन्या को भी बेचने का प्रयास किया गया. लेकिन मंसूबा सफल नहीं हो सका. यह घटना है आंध्र प्रदेश के निज़ामाबाद जिले की.

बालकोंडा पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी के साथ मां शिवलीला.

बालकोंडा पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी के साथ मां शिवलीला.

निज़ामाबाद (आंध्र प्रदेश)। महाभारत में अपनी पत्नी द्रौपदी को जुए में दांव पर लगाने का जिक्र है, लेकिन कलयुग में तो चंद सिक्कों की खातिर न केवल अपनी पत्नी को बल्कि नवजात कन्या को भी बेचने का प्रयास किया गया. लेकिन मंसूबा सफल नहीं हो सका. यह घटना है आंध्र प्रदेश के निज़ामाबाद जिले की.

यहां एक पति ने अपनी पत्नी व बेटी को एक व्यक्ति के हाथ तीन लाख रुपये में बेचने का प्रयास किया. निज़ामाबाद मुख्यालय से चालीस किलोमीटर दूर बालकोंडा तहसील है. यह आंध्र प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुरेश रेड्डी का निर्वाचन क्षेत्र है. बालकोंडा के रहने वाले बंडी रमेश ने अपनी पत्नी शिवलीला एवं तीन माह की बेटी नवनीता को आर्मुर के रहने वाले एक व्यक्ति से तीन लाख में बेचने का सौदा किया था. नरेश अपनी पत्नी व बेटी को लेकर बालकोंडा से पंद्रह किलोमीटर दूर अर्मुर शहर पहुंचा. लेकिन ऐन वक्त पर खरीदार व्यक्ति सौदे से पीछे हट गया.

इसी बीच शिवलीला को इस बात का आभास हो गया कि उसका पति उसको व उसकी बेटी को बेचने की फ़िराक में है. बस, वह किसी तरह से नरेश से अपना पिंड छुड़ा कर अपने मायके (बालकोंडा) पहुंची. उसने सारी दास्तान अपने पिता नगय्या को बताई. बेटी की बात सुनकर नगय्या उसे लेकर तुरंत बालकोंडा पुलिस स्टेशन गए और वहां पर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी. नगय्या के मुताबिक लगभग दस साल पहले वह जीविकोपार्जन के लिए अपने परिवार के साथ आन्ध्र से यहां आये थे. बाद में वे बालकोंडा में ही बस गये.

चार साल पहले उसने अपनी बेटी शिवलीला का हाथ वहीँ के रहने वाले नरेश के हाथ में थमा दिया. लेकिन उसे क्या पता था कि बेटी का हाथ थामने वाला ही उसे व उसकी नातिन को कुछ पैसों के लिए किसी दूसरे के हाथ बेचने का प्रयत्न करेगा. नगय्या ने बताया कि शादी के बाद से नरेश उसकी बेटी को प्रताड़ित किया करता था. इसके कारण पुलिस को कई बार बीच बचाव करना पड़ा. खबर लिखे जाने तक शिवलीला व उसकी बेटी बालकोंडा पुलिस थाना तथा पति अर्मुर पुलिस हिरासत में थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. bijay singh

    October 27, 2010 at 4:09 am

    MAHA BEHUDA INSAN HAI YE.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...