Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

स्टार फिर तीन पर, समय हुआ न्यूज 24 के बराबर

टीवी और टीआरपी (9 नवंबर से 15 नवंबर 2008)

स्टार न्यूज सर्र से सरकते हुए नीचे फिर उसी जगह आ गया जहां से सांस रोककर और दम साधकर उपर चढ़ने की कोशिश कर रहा था।  इस हफ्ते की टीआरपी में हिंदी न्यूज चैनलों के टाप थ्री खिलाड़ी फिर से अपनी-अपनी पुरानी वाली पोजीशन में वापस लौट आए हैं। मतलब, आज तक नंबर वन। इंडिया टीवी नंबर दो। स्टार न्यूज नंबर तीन। जहां तक नफे-नुकसान की बात है तो आज तक और इंडिया टीवी दोनों ने अच्छा गेन किया है। आज तक ने पिछले हफ्ते की टीआरपी में 0.9 जोड़कर 17.7 पर पहुंच गया है और इसी तरह इंडिया टीवी ने 1.3 की जोरदार बढ़त लेते हुए अपनी टीआरपी 16.9 पर पहुंचा दी है। टॉप लूजर का खिताब इस हफ्ते स्टार न्यूज के हिस्से में जाता है।

पिछले हफ्ते यह न्यूज चैनल 16.8 की टीआरपी के साथ आज तक की बराबरी करते हुए नंबर की एक कुर्सी का साझा किया था, इस हफ्ते रिकार्ड 1.9 की सरकन के साथ 14.9 पर आ गिरा है। एक और मजेदार चीज है इस हफ्ते। टाप थ्री के बाद के ज्यादातर हिंदी न्यूज चैनलों ने कम या ज्यादा मुंहकी खाई है- सिवाय सहारा समय के। समय ने आश्चर्यजनक तरीके से अपनी टीआरपी बढ़ाने में कामयाबी पाई है।

खरगोश और कछुए की कहानी को अगर हिंदी न्यूज चैनलों पर लागू की जाए तो समय को कछुआ माना जा सकता है जो धीरे धीरे ही सही लेकिन अपनी जगह से थोड़ी-बहुत आगे-पीछे खिसकता रहता है। वह न तो आगे वालों की परवाह करता है और न पीछे वालों की तिरछी नजर से देखता है। वह अपनी धुन में मगन रहता है। खरगोश है इंडिया टीवी। कभी इतनी तेज दौड़ लगाता है कि प्रतिद्वंदियों को पीछे पाकर आराम फरमाने लगता है। प्रतिद्वंदियों के पिछड़ने को लेकर खुद पर इतराने लगता है और कई बार इसी खुशफहमी में झपकी भी मार लेता है।

कछुआ रूपी समय ने अपनी चाल से इस बार न्यूज24 की बराबरी कर ली है। इन दोनों चैनलों की टीआरपी अब 5.7 हो गई है। घाटा झेलना पड़ा है न्यूज 24 को। इस न्यज चैनल ने 0.9 का नुकसान सहा है। समय को हमेशा पछाड़ने वाले न्यूज 24 के लिए इस बार की टीआरपी खतरे की घंटी बजाते हुए आई है। देखना है अगली टीआरपी लिस्ट में न्यूज 24  फिर समय को पीछे छोड़ पाता है या समय उसे अपने पीछे लाने को मजबूर कर देता है। हर बार पटखनी खाने वाले समय ने इस बार की कुश्ती फिलहाल बराबरी पर खत्म की है।

इस हफ्ते की टीआरपी का विवरण इस प्रकार है-

आज तक- 17.7, इंडिया टीवी- 16.9, स्टार न्यूज- 14.9, जी न्यूज-10.0, आईबीएन7- 8.9, एनडीटीवी- 7.6, न्यूज24- 5.7, समय-5.7, तेज- 4.1, डीडी न्यूज- 3.8, लाइव इंडिया- 2.6, इंडिया न्यूज- 2.1 

(समयावधि- 9 नवंबर से 15 नवंबर 2008, टीजी- सीएस 15+)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...