: क्राइम हेल्पलाइन की शुरुआत : चैनल वन से ही एक अन्य खबर है. पिछले दिनों इस चैनल के चेयरमैन जहीर अहमद ने मुंबई आफिस में आयोजित एक बैठक में चैनल वन की महाराष्ट्र-मुंबई की टीम में जुड़ने वाले नए लोगों का स्वागत किया और उनसे जोश-ओ-खरोश के साथ काम करने की उम्मीद की. उन्होंने कहा कि चैनल वन कई राज्यों में लोकप्रियता हासिल करने के बाद अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में विस्तार की योजना बना चुका है.
जहीर अहमद ने चैनल वन के मीडियाकर्मियों को जानकारी दी कि वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा चैनल में बतौर प्रबंध संपादक जुड़े हैं. अरुण सिंह ने चैनल वन, महाराष्ट्र के इनपुट हेड के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की है. क्राइम बीट के लिये कुलदीप सिंह बिष्ट, गोपाल आर्यन, और संजय मिश्रा ने पूरी तरह से कमर कस ली है. चैनल वन न्यूज में प्रतिदिन आधे घंटे के लिये चलने वाले मुंबई एक्सप्रेस न्यूज़ बुलेटिन के अलावा एक नया कार्यक्रम बिज़नस न्यूज़ भी प्रसारित किया जायेगा. इसकी कमान राजीव गोस्वामी संभालेंगे. आम जनता पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए संदीप झा अपनी पूरी टीम के साथ तैयार हैं. इसके लिये एक 24 घंटे की हेल्पलाइन सेवा का शुभारम्भ चेयरमैन ज़हीर अहमद ने किया. इसका नंबर 022-26790784 है.












bhim manohar
November 2, 2010 at 12:54 am
sir apne stringers ka hal janne ke liye help line bhi shru kar dijiye kyounki wah bhi aap ke shikar hai………………..
sanjay sharma
November 2, 2010 at 1:26 am
यह जान कर बेहद ख़ुशी हुई कि चैनल वन अब महाराष्ट्र के सभी इलाकों में दिखाई देगा इसके साथ ही कुछ लोगों पर हंसी भी आ रही है जो किसी की भी बदनामी करने पर अमादा रहते हैं यही नहीं बेवजह कोई किसी को नौकरी से नहीं निकालता लेकिन कुछ ऐसे तथा कथित पत्रकार हैं जो काम तो करना नहीं चाहते बल्कि सुझाव व उपदेश में अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं खैर कोई व्यक्ति अपनी ज़िन्दगी आबाद करे या बर्बाद करे यह तो उसकी स्वयं की मानसिकता है इसमें कोई दूसरा कर भी क्या सकता है लेकिन एक बात साफ़ है की पानी में यदि कोई गन्दा करेगा तो ऊपर आएगा ही..
sanjay sharma
November 3, 2010 at 1:35 am
भीम भाई आपने शायद चैनल वन में बतौर स्टिंगर काम किया है लेकिन आपके साथ क्या हुआ क्यों आपको इतना बुरा लगा यह तो मै नहीं जानता इसके साथ ही जिस प्रकार आप कह रहे हो कि स्टिंगर लोगों का हाल जानने के लिये भी हेल्प लाईन की शुरुवात की जाये यह तो असंभव है फिर भी आप यदि कहते हैं तो कोशिश अवश्य की जाएगी लेकिन स्टिंगर लोगों के लिये नहीं सिर्फ और सिर्फ स्टाफ रिपोर्टर के लिये…
gopal aryan
November 3, 2010 at 9:44 am
hi…! my dear friend’s.
agar maharashtra me channel one ka koi stringer hai to please mujhe help line samajh kar sampark kar sakte hain, jahan tak mujhe jankari hai ki maharashtra me channel one ne ab tak koi stringer rakha hi nahi hai fir bhi koi ho to niche likhe mere personal cell par call kare,thank’s.
cell no.07709760490.