राज एक्सप्रेस के जबलपुर कार्यालय में की गई तोड़फोड़ के बाद प्रबंधन ने छह फोटोग्राफरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायत में 15 लाख रुपये का नुकसान होने की बात भी कही गई है। मालूम हो कि राज एक्सप्रेस के सर्वेयरों ने फोटोग्राफरों के साथ मारपीट की थी। इसमें चार फोटोग्राफरों को गंभीर चोटें आईं। फोटोग्राफरों की शिकायत के बाद आरोपी सर्वेयरों पर गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले को तूल पकड़ता देख राज एक्सप्रेस प्रबंधन ने फोटोग्राफरों से समझौता करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि अब फोटोग्राफरों पर दबाव बनाने के लिए यह मामला दर्ज कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज एक्सप्रेस के प्रबंधन ने एक वसूली कर्मचारी को बंधक बनाया था। इसे छुड़ाने के लिए उसका भाई गया था। उसने अपने दोस्त फोटोग्राफर को बुलाया। इसी बीच तीन सर्वेयरों ने इन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों को राज एक्सप्रेस प्रबंधन बचाने का प्रयास कर रहा है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने राज एक्सप्रेस के आफिस पर धावा बोला और फोटोग्राफरों पर हमला करने वालों को पीटा। इस मारपीट में कुर्सियां और कांच का दरवाजा टूट गया।












jabalpurphoto
November 2, 2010 at 4:24 am
ye to sab mamla dabane ke liye ho raha hi taki unke logon par kidneppig ka mamla na lage
tohidquereshi
November 2, 2010 at 9:11 am
raj express ek adne se supervisor se mantri ki kripa paa builder aur media malik bane aadmi ka akhbar hai…shudhh roop se adi baaji ki patrakarita ka pakshdhar….media k kchharan ka kaaran hai ye akhbaar