Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

अनूप बने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष

: गणेश रावत इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रदेश संयोजक चुने गए : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नैनीताल में हुई बैठक में राष्ट्रीय सहारा देहरादून में कार्यरत अनूप गैरोला को प्रदेश अध्यक्ष व जनसत्ता के साथ ही सहारा समय नैनीताल के रिपोर्टर प्रयाग पांडे को दोबारा से महासचिव चुना गया। वरिष्ठ पत्रकार, सहारा समय रामनगर के रिपोर्टर व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन रामनगर इकाई के अध्यक्ष गणेश रावत को नई जिम्मेदारी देते हुए इलेक्ट्रानिक मीडिया का प्रदेश संयोजक चुना गया।

: गणेश रावत इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रदेश संयोजक चुने गए : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नैनीताल में हुई बैठक में राष्ट्रीय सहारा देहरादून में कार्यरत अनूप गैरोला को प्रदेश अध्यक्ष व जनसत्ता के साथ ही सहारा समय नैनीताल के रिपोर्टर प्रयाग पांडे को दोबारा से महासचिव चुना गया। वरिष्ठ पत्रकार, सहारा समय रामनगर के रिपोर्टर व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन रामनगर इकाई के अध्यक्ष गणेश रावत को नई जिम्मेदारी देते हुए इलेक्ट्रानिक मीडिया का प्रदेश संयोजक चुना गया।

रविवार को नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह के सभागार में प्रदेश भर के पत्रकारों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। प्रदेश की अनुशासन समिति के लिए वरिष्ठ पत्रकार व दैनिक हिंदुस्तान ऊधमसिंहनगर प्रभारी जहांगीर राजू, अल्मोड़ा दैनिक जागरण प्रभारी नवीन बिष्ट व राष्ट्रीय सहारा के कुमाऊं प्रभारी गणेश पाठक को चुना गया। वहीं राजेंद्र रावत को प्रदेश संयोजक, जगत मर्तोलिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा. रजनीकांत शुक्ल व पंकज उपाध्यक्ष तथा आनंद बिष्ट, राजकुमार फुटेला सचिव, अभिजीत रमन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा प्रसिद्व जनकवि बल्ली सिंह चीमा को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का पुनः संयोजक बनाया गया।

कार्यकारिणी के लिए विनोद पपनै, सुरेंद्र गिरधर, हरीश पांडे, आशा प्रसाद सेमवाल अनिल अग्रवाल सदस्य चुने गए। कार्यक्रम में प्रदेश के भीतर पत्रकारों के बढ़ते उत्पीड़न और उनको शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाएं न मिलने पर असंतोष व्यक्त किया गया। प्रदेश में सरकार द्वारा विज्ञापन तथा मान्यता समितियों का गठन न करने पर रोष जताया गया और पत्रकारों से जुडे़ मसलों पर प्रदेश में संगठन मजबूत कर आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया गया। प्रदेश भर से आए पत्रकारों ने बेबाक होकर पत्रकारिता में प्रति अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रभात ध्यानी, भूपेंद्र बसेड़ा, ओपी पांडे, भास्कर मुरारी, पीसी तिवारी, दीवान नागरकोटी, जितेंद्र पपनै, खुशाल रावत, घनश्याम जोशी, माधव पालीवाल, प्रकाश पांडे सहित प्रदेश भर से आए पत्रकार मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kumarkalpit

    November 2, 2010 at 7:13 pm

    gairola ji badhai.aasha hai ki aap patrya ki hito ki rakcha ke liye larenge. han..ye ranikaet sukla ji koon hai.shara samay wikli me yah chapte rahen hai. ye swatrantra patrkar hai ya kise paper ke karmchari,inhe bhi badhai`

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...