: पांच आरोपियों में से दो बिना फैसला सुने मर चुके हैं : यशवंत जी, मेरे जिले के चार अध्यापकों और एक लिपिक को गबन के मामले में फंसा दिया गया था. मामला जिले की निवाड़ी तहसील के जे.एम.ऍफ़.सी. के कोर्ट में लंबित है. पिछले तेरह सालों से मामला चल रहा है. पांच आरोपियों में से दो बिना फैसला सुने ही मर गए. अभी कोर्ट ने फिर 15 दिसम्बर की तारीख दे दी है. यह मामला क्यों लंबित है? यह पूछे जाने पर बताया गया कि तीन गवाहों रजनीश सिंह पुलिस इंसपेक्टर, उप निरीक्षक पाण्डे और रिटायर प्राचार्य मानसिंह घोषी को जिले की पृथ्वीपुर पुलिस द्वारा सम्मन तामील नहीं कराया जा सका है.
जब तक वारंट तामील नहीं होंगे, तब तक मामले में तारीख बढ़ती रहेगी. फंसाए गए आरोपी मदन कुमार जैन तेरह बर्षों से फैसले की आस लगाये हैं. हर पेशी पर उन्हें मिलती है तारीख और वे हताश होकर यही पूछते हैं कि क्या मैं भी अन्य दो आरोपियों एम.पी. श्रीवास्तव तथा राजाराम खरे की तरह बिना फैसला सुने मर जाउंगा? इस बात की सम्भावना कम ही है कि पुलिस सम्मन तामील करायेगी. कृपया आप इस मामले में मदद करें. शायद कोई सुझाव आपकी bhadas4media के जरिये मिले और मदन जैन को मरने से पहले अदालत से फैसला मिल सके.
प्रेषक
यशोवर्धन नायक
बुंदेलखंड पोस्ट
टीकमगढ़ (एम.पी.)
फोन- 07683240064












yashovardhan nayak tikamgarh.
November 13, 2010 at 5:21 pm
यशवंत जी ,मदन कुमार जैन की कहानी भड़ास 4 मीडिया पर कई लोगों ने
देखी-पढ़ी ,इस मामले में निवाड़ी के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी
विकास भटेले ने टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक डॉ.आकाश जिंदल को पत्र लिखकर
चार गवाहियो के जमानती वारंट तामील करने को कहा है ,१२नवम्बर २०१० को एस
.पी.कार्यालय से वारंट निवाड़ी के डी.एस.पी के पास भेज दिए गए .वहां से
प्रथ्वीपुर पुलिस थाना -प्रभारी के पास भेज दिए जायेगे .अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक टीकमगढ़ सुनील पांडेय ने बताया कि एक सप्ताह में यह वारंट तामील
हो जावेगे .जिन गवाहों के नाम जमानतीय वारंट जारी हुए उनके नाम
१.इन्स्पेक्टर रजनीश सिंह ,हाल-नटेरन जिला विदिशा (म.प्र) २.सब
इन्स्पेक्टर आर.जी. पांडेय ,हाल-पाली जिला उमरिया (म.प्र.) ३.नंदकिशोर
वर्मा लिपिक ,हाल-प्रथ्वीपुर बालक हायर सेकेंडरी स्कूल जिला टीकमगढ़
(म.प्र.) ४.मानसिंह घोष रिटायर्ड प्राचार्य ,हाल गुरसराय जिला झाँसी
(उत्तर-प्रदेश) यदि यह सभी वारंट १५ दिसम्बर २०१० तक तामील हो गए तो इस
मामले का फैसला दो माह में संभव है.
yashovardhan nayak tikamgarh.
November 17, 2010 at 4:47 am
यशवंत जी ,टीकमगढ़ जिला न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के यहाँ एक दिलचस्प मुकद्दमा चल रहा है .मामला इस प्रकार है,अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्री पी.सी.अहिरवाल के कोर्ट में मालतीबाई नाम की महिला “हीराबाई”बनाकर पेश कर दी गई थी .यह मामला बीमा प्रकरण का था ,हीराबाई का पति दुर्घटना में मर गया था . क्लेम माफिया के रूप में चर्चित एक वकील ने असली महिला हीराबाई के स्थान पर मालतीबाई को अदालत में पेश कर दिया गया था . मामला पकड़ में आने पर “एडिशनल सेशन जज” ने 7 अक्तूबर2006 को घटित इस घटना की छानबीन कर दस माह बाद 4 अक्तूबर 2007 को सी.जे.एम. को मामला पंजीकृत करने के निर्देश दिए , यह मामला 1183 /07 पर कायम कर लिया गया तथा धारा 419 के तहत आरोपिओ को नोटिस जारी किया गया .पहली सुनवाई 7 नबम्बर 2007 को की गई ,तब से आज तक मामला कोर्ट में चल रहा है .
yashovardhan nayak tikamgarh.
November 18, 2010 at 2:10 pm
यशवंत जी ,आज टीकमगढ़ के एस.पी.आफिस जाकर जानकारी की , तो पता चला की मध्य-प्रदेश शासन बनाम एम.पी.श्रीवास्तव (अब स्वर्गीय) वाले मामले के चारो जमानती वारंट ,निवाड़ी पुलिस सब डिवीजन कार्यालय से प्रथ्वीपुर पुलिस थाना तक नहीं पहुँच पाए है .निवाड़ी से प्रथ्वीपुर महज सत्रह किलोमीटर दूर है .मैंने आग्रह करके एडिशनल एस.पी. से उन्ही के कार्यालय के कम्प्यूटर को चालू करा कर ,bhadas4media पर स्टोरी दिखाई ,उन्होंने, स्टेनो को बुलाकर कहा ,कि निवाड़ी आफिस से नियमित रूप से सम्पर्क करके किसी तरह वारन्ट तामील कराओ
yashovardhan nayak tikamgarh.
November 19, 2010 at 6:44 am
यशवंत जी ,एक भाजपा नेता के विरुद्द ,एक प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्साधिकारी ने अदालत में परिवाद किया ,अदालत ने सम्मंस जारी किये पर पुलिस आठ माह बाद भी तामील नहीं करा पाई. बाद में अदालत ने जमानती वारंट जारी किया ,और डा.बुखारिया खुद पुलिस के साथ उस भाजपा नेता के घर पहुंचे .उस नेता ने वारंट लेने के बजाय पुलिस वाले को जमकर सुनाई. पूरा मामला टी.आई. की नोटिस में आने के बाद ,टी.आई . ने सिपाही को डांटते हुए कहा कि”प्रदेश में भाजपा की सरकार है और इन लोगो का वारंट” ? चलो ,फिर कभी तामील हो जावेगा . बेचारे डा. बुखारिया दुखी होकर कहते है ,कि जब तक वारंट तामील नहीं होगा मेरा केस डिसाइड नहीं हो पाएगा . इस नेता पर अन्य मामले भी अदालत में चल रहें है.दरअसल इस नेता द्वारा दिया गया चेक बाउन्स हो गया था .यशोवर्धन नायक टीकमगढ़ (मध्य-प्रदेश)
yashovardhan nayak
November 26, 2010 at 1:52 pm
यशवंत जी,मदन कुमार जैन के मुकद्दमे की तारीख 15 दिसम्बर 2010 लगी है .अब तक पुलिस मात्र दो वारंट तामील करा पाई है .तेरह वर्ष पूर्व इस केस को दर्ज करने वाले डॉ.रजनीश सिंह अब प्रमोटिड हो कर डी.एस.पी. हो गए है .वे इन दिनों सागर (मध्य-प्रदेश) में पदस्थ है.उनका मोबाईल फोन नंबर 09425188462 बताया जाता है.जबकि प्रथ्वीपुर पुलिस उन्हें विदिशा में ढ़ूढ़ रही है .श्री जैन के वकील बसंतराम राजपूत का कहना है,की अगर डॉ.रजनीश सिंह 15 दिसं.2010 को निवाड़ी कोर्ट में उपस्थित नहीं होंगे तो फिर तारीख बढ़ेगी .क्योकि इस मामले को उन्होंने किस आधार पर “गबन” माना यह तो वही बता सकते है .श्री राजपूत के मुताबिक यह पूरा मामला पुलिस की अमानवीय कार्यशैली और दोषपूर्ण जाँच को दर्शाता है.जिसकी वजह से पाँच लोग कष्ट भोग रहे है.