: साप्ताहिक ‘बिहार रिपोर्टर’ का ओपिनियन पोल : पटना से प्रकाशित हिन्दी साप्ताहिक ‘बिहार रिपोर्टर’ ने राज्य में किसी भी दल या गठबंधन को बहुमत नहीं मिलने का दवा किया है। इस समाचार पत्र द्वारा राज्य के विभिन्न हिस्सों में कराए गए ओपिनियन पोल के मुताबिक जदयू और भाजपा गठबंधन सबसे बड़ा गठबंधन होगा, पर इस गठबंधन को भी पूर्ण बहुमत मिलने के आसार नहीं हैं।
इस गठबंधन को न्यूनतम 110 और अधिकतम 120 सीटें मिलने का दावा किया गया है। समाचार पत्र के ओपिनियन पोल में राजद-लोजपा गठबंधन को दूसरे सबसे बड़े गठबंधन के रुप में 85 से 100 सीटें तक मिलने की संभावना बतायी गई है। ओपिनियन पोल के मुताबिक इस चुनाव में भाजपा को सर्वाधिक घाटा होने की संभावना व्यक्त की गई है, जबकि कांग्रेस को पिछले चुनाव परिणाम की अपेक्षा इस बार फायदे में बताते हुए इस पार्टी को न्यूनतम 17 और अधिकतम 25 सीटें मिलने की संभावना जतायी गई है।
एक ओर जहां विभिन्न चैनल अपने ओपिनियन पोल में राजग गठबंधन को भारी बहुमत से सत्ता वापसी करने का दावा कर रहे हैं, वहीं बिहार रिपोर्टर का यह ओपिनियन पोल राज्य में चर्चा का विषय बना है। ‘खंडित जनादेश के आसार’ शीर्षक से रिपोर्टर के प्रथम पेज पर छपे इस आशय के प्रमुख समाचार में यह भी कहा गया है कि अगर किसी दल को बहुमत नहीं आता है तो कांग्रेस राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने पर जोर दे सकती है। प्रेस विज्ञप्ति











