Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

संजय राठी का एनयूजे का राष्‍ट्रीय सचिव बनना तय

हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय सचिव के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा हरियाणा से कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए तीन नामांकन-पत्र दाखिल किए गए हैं। जिनमें पलवल से मांगेराम शर्मा, रोहतक से सुभाष तथा बहादुरगढ़ से कृष्ण गोपाल विद्यार्थी शामिल हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख तीन नवंबर थी, जबकि दस नवंबर नाम वापसी की अंतिम तिथि है।

हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय सचिव के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा हरियाणा से कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए तीन नामांकन-पत्र दाखिल किए गए हैं। जिनमें पलवल से मांगेराम शर्मा, रोहतक से सुभाष तथा बहादुरगढ़ से कृष्ण गोपाल विद्यार्थी शामिल हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख तीन नवंबर थी, जबकि दस नवंबर नाम वापसी की अंतिम तिथि है।

इसकी जानकारी देते हुए संजय राठी ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव के लिए उनके खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। जिसके चलते उनका निर्विरोध चुना जाना तय है, लेकिन कार्यकारिणी के 31 पदों के लिए यदि आवश्यक हुआ तो अधिवेशन के प्रथम दिन 26 नवंबर को मतदान होगा। एचयूजे के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि वे इस नई जिम्‍मेदारी के लिए हर तरह से तैयार हैं। अब वे पत्रकारों के कल्याण एवं उनके अधिकारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने में सक्षम होंगे। उनके प्रदेश के पत्रकार साथियों का सहयोग के लिए आभार जताया।

उन्होंने कहा कि जिस निष्ठा से प्रदेश के पत्रकारों ने अपना विश्वास जताते हुए एचयूजे को मजबूत आधार प्रदान किया। इसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे। यूनियन के अध्यक्ष संजय राठी ने बताया कि हरियाणा पहली बार राष्ट्रीय अधिवेशन की मेजबानी कर रहा है। 26 से 28 नवंबर तक ओम शांति रिटरिट सेंटर मानेसर, गुडग़ांव में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे। जबकि समापन समारोह में योग गुरू स्वामी रामदेव को मुख्‍य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

इनके अलावा अनेक ख्‍याति प्राप्त पत्रकार एवं मीडिया विशेषज्ञ इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने सभी पत्रकारों से अधिवेशन की सफलता के लिए सहयोग की अपील की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. bhiwani

    November 6, 2010 at 1:14 pm

    bhai is union ne konse patarkaro ki awaj uthai hai.jara batana.union ke jayadatar member to apni dukan jamane me kage rahte hai. pichle panch sal me chanda jutane ke allawa konsa kam kiya ye batao. chief manister ke pas bhi transfer note laker jate hai ye union wale. or ek baat me apko batana chauga ki union ke chunav hone hai ye baat haryana ke paanch patarkaro ko bhi nahi pata thi. paanch saal pahle inhi logo ne bhiwani me state president ka chunav karwaya tha. tab chunav ke samay pure haryana se kewal eight log the. jisme se paanch bhiwani se eishe the jo union ke member hi nahi the.Ek bande ne 30-30 vote dale the. ur jo bache tin bande the unme se vice president & secatery bana diya gaya or jise president banaya gaya phone par use kurukshetre suchna de di gaye ki bhai teri dukan jama di hai. sanjay rathi bhi usi kadi ka ek chhalla hai. jo khud nahi jante ki ve kiske hatho me khel rahe hai.patarkarita karo.agar maliko to pata chal gaya to akhbar ki nokri se ghar bettha diye jaoge.

  2. Sanjeev Chaudhary Ladwa

    November 6, 2010 at 3:12 pm

    Sanjay Rathi ke National Sec. chune jane par Kurukshetra Jila ke patarkaro ki or se hardik subhkamnaye. Ap din do guni or raat choguni pragti kare or Pararkaro ki ladai puri takat se ladte rahe—- Sanjeev Chaudhary, Ladwa( Kurukshetra)

  3. Sanjeev Chaudhary Ladwa

    November 6, 2010 at 3:20 pm

    Sanjay Rathi ke Rastriya Sachiv Chune jane par Kurukshetra ke Patarkaro ki or se Hardik Subhkamnaye. Aap din doguni or rat choguni pragti kare or hamesa patarkaro ki ladai ladte rahe—- Sanjeev Chaudhary, Ladwa

  4. bhiwani

    November 7, 2010 at 12:30 pm

    bhai konsi ladai ladi ye bhi batao

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...