बस्ती के लोकल टीवी चैनल कपिल गंगा के निदेशक युवा पत्रकार ऋतुराज शुक्ल की मार्ग दुर्घटना में हुई आकस्मिक निधन से जिले भर के पत्रकार दुखी हैं. पत्रकारों ने प्रेस क्लब में आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर ऋतुराज शुक्ल को श्रद्धासुमन अर्पित किया. उल्लेखनीय है कि सोमवार को उन्नाव के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में ऋतुराज शुक्ल की मौत हो गयी थी.
ऋतुराज शुक्ल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पत्रकार मजहर हुसैन, बृजेश शुक्ल, जय प्रकाश उपाध्याय, के के त्रिपाठी, अरविन्द श्रीवास्तव, योगेश शेली, सतीश श्रीवास्तव, शिव प्रकाश गौर, शिवराज सिंह ने कहा कि ऋतुराज नेक इंसान होने के साथ साथ ही एक अच्छे पत्रकार भी थे. उनकी कमी हम लोगों हमेशा खलती रहेगी. उन्हें हमेशा एक अच्छे इंसान के रूप में याद किया जाता रहेगा. बहुत अफ़सोस और दुःख की बात है कि नियति ने हमसे हमारा एक भाई छीन लिया.
प्रेस क्लब में भी एक शोक सभा आयोजित की गई. पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा की ऋतुराज का निधन स्तब्ध कर देने वाली दुखद घटना है. काफी कम दिनों में उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान बनाया था. प्रकृति ने असमय एक युवा पत्रकार को हमसे छीन लिया. वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार श्रीवास्तव ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि ऋतुराज से पत्रकारिता जगत को बड़ी उम्मीदें थी लेकिन नियति के क्रूर हाथों ने हमारी उम्मीदों को तोड़ दिया. इससे पत्रकारिता जगत को गहरा धक्का लगा है.
शोक सभा में प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र गुप्ता, विनोद कुमार उपाध्याय, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, नीरज श्रीवास्तव, जयंत कुमार मिश्र, स्कन्द शुक्ल, कौशल किशोर श्रीवास्तव, संदीप गोयल, गोकरण पाण्डेय, सुनील मिश्र, सूचना अधिकारी डीपी त्रिपाठी, राजेन्द्रनाथ तिवारी, डाक्टर सत्यव्रत, पुनीत ओझा, राकेश चन्द्र बिन्नू, उरामकृष्ण अग्रवाल, दिनेश उपाध्याय, सुरेश गुप्ता, रत्नेंद्र पाण्डेय, देवी प्रसाद श्रीवास्तव, आनंद पाण्डेय, विवेक गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, विजय तिवारी, आदि उपस्थित रहे.












rakesh singh
November 14, 2010 at 7:03 am
Tun bahut yaad aate ho