Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

फोकस व हमार में बड़े पैमाने पर छंटनी होगी

: दोनों चैनलों में नए चैनल हेड और नए इनपुट व आउटपुट हेड नियुक्त किए जाएंगे : खबर है कि पॉजिटिव मीडिया ग्रुप के नोएडा स्थित दोनों कार्यालयों हमार और फोकस टीवी में बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी चल रही है. बताया जा रहा है कि फोकस और हमार चैनल के इनपुट औऱ आउटपुट हेड सहित सभी स्तरों पर नए लोगों की भर्ती की जा रही है. इसकी वजह से चैनल में वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनो स्तर के लोग दहशत में हैं. कई लोगों के प्रोफाइल में बदलाव हो सकता है तो कई लोगों की छुट्टी भी की जा सकती है.

: दोनों चैनलों में नए चैनल हेड और नए इनपुट व आउटपुट हेड नियुक्त किए जाएंगे : खबर है कि पॉजिटिव मीडिया ग्रुप के नोएडा स्थित दोनों कार्यालयों हमार और फोकस टीवी में बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी चल रही है. बताया जा रहा है कि फोकस और हमार चैनल के इनपुट औऱ आउटपुट हेड सहित सभी स्तरों पर नए लोगों की भर्ती की जा रही है. इसकी वजह से चैनल में वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनो स्तर के लोग दहशत में हैं. कई लोगों के प्रोफाइल में बदलाव हो सकता है तो कई लोगों की छुट्टी भी की जा सकती है.

छंटनी की लिस्ट तैयार की जा चुकी है. 15 नवंबर से नए लोग ज्वाइन करने लगेंगे और एक दिसंबर से चैनल को बिल्कुल नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी है. खबरों के मुताबिक मुंबई की एक प्रोफेशनल मीडिया एजेन्सी को दोनों चैनलों के कायाकल्प के लिए ठेका दिया जा चुका है. एजेंसी फोकस और हमार टीवी दोनो चैनलों में आमूलचूल बदलाव के लिए रिपोर्ट तैयार कर रही है. हमार टीवी में कुछ नई भर्तियों की भी खबर है. लेकिन इन सभी खबरों के बीच इन दोनो चैनलों के पुराने लोगों में कानाफूसी तेज हो गई है. किसी को नहीं पता कि किसका क्या होने वाला है. कोई अपने बॉस के भरोसे है तो कोई किसी दूसरे सीनियर के साथ अपनी गोटी सेट करके नौकरी बचाने की जुगत में लगा हुआ है. लेकिन ये सीनियर खुद भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. ऐसे में वे दूसरों को कोई ठोस आश्वासन नहीं दे पा रहे हैं. खबर तो ये भी है कि दोनों चैनलों में नए चैनल हेड के लिए भी कुछ लोगों से बातचीत की जा रही है. जल्दी ही चैनल हेड के नाम फाइनल हो जाएंगे. देखना है कि इस नए बदलाव के बाद ये चैनल आंतरिक झंझावातों से निकल कर बाहर आ सकेंगे या फिर ये बदलाव भी पुराने बदलावों जैसे फ्लाप साबित होंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ram s.

    November 10, 2010 at 10:53 am

    badlaw jaruri hai

  2. एस. के. सिंह

    November 10, 2010 at 7:32 pm

    पॉजिटिव मीडिया ग्रुप, हमार और फोकस टीवी में बड़े पैमाने पर बदलाव करे, छटनी की तैयारी करे या यथा स्थिति बनाये रखे क्या फर्क पडता है..,,,. छटनी या बदलाव से तो वो डरता है जिसे काम नहीं आता है और वो हेड या अपने सीनियर के आगे, पीछे या नीचे से गुजरता है…… अभी हाल के बिहार चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए कर्मचारियों का पुराना बकाया देने में दोनो भाई (कमला-मतंग) के हालत खराब हो रहे थे……हां. मुंबई की प्रोफेशनल मीडिया एजेन्सी भी इस नरक के भंवर में गोते लगाए उसको भी तो पता चले की यहां क्या होता है,,,,,,,,,,, आमूलचूल बदलाव के लिए क्या रिपोर्ट तैयार करोगे…. यहां सब मतंग माया है………, आओ यारों डूबते जहाज़ में सवारी करो,,,,;D;D;D;D;D;D;D;D;D;D;D;D;D

    किसी ने सच कहा है
    लिखा परदेस किस्मत मे वतन को याद क्या करना
    जहां बेदर्द हाकिम है वहां फरियाद क्या करना…..
    [b][/b]

  3. vishal prataap

    November 12, 2010 at 6:31 am

    हमार टीवी और फोकस टीवी का कुछ नहीं होने वाला जहा पर सारी राजनीती खुद चेयरमैन के इशारे पर चलती हो वहा दुनिया की कोई भी एजेंसी कोई बदलाव नहीं कर सकती है ……मीडिया के बड़े बड़े नाम यहाँ के कर्मचारी रह कर जा चुके है …अब कोई बेवकूफ ही होगा जो इस चैनल में आ के अपनी मिटटी पलीद करने का जोखिम उठाएगा …..मातंगी माया बहुत खतरनाक है इस्सके चपेट में जो भी आया है अपना कैरियर ख़राब किया है ……रही बात एजेंसी की तो लांच के बाद से ही जितनी समितिया फ्रेन्चैजी और सुधार के कोरे दिवास्वप्न इस चैनल में दिखाए गए है वो भी एक रिकार्ड है लोग बाहर से इसका सुधार करने समय समय पर आये …लेकिन खुद को बर्बाद कर के चले गए ……ऐसी हालत में मतंग चाचा से गुजारिश है की अब कम से कम और पत्रकारों का भविष्य मत ख़राब करो …..चैनल को अब फाईनली बेच के गंगा नहा लो ….क्योकि बार बार नए सुधार के नाम पर कर्मचारियों को उल्लू बनाने की सजा एक न एक दिन ऊपर वाला जरूर आपको देगा

  4. vijay pandey

    November 12, 2010 at 6:54 am

    eeshwar kare ki kuch aacchhha ho hamar tv ka kyonki jis thali me main khya hun kam se kam usme ched na ho………bus eeswar se apne sathiyon ke liye yahi paarthana hai ki haamar me chatani ho to phir koi aisa aadmi nikala jaye jo sansthan ke liye upyogi sabit ho sakta hai……….chatni kerne walon thora dimag se kaam lena kaan per mat jana kuki tmhare pas kan hai to logo ke muh hai jo tmhare kaan me kuch kuch kah ke dimag khrab ker de…….

  5. amar

    November 12, 2010 at 7:20 am

    Yahan ka kabhi bhi kuch nahi ho sakta,
    chahe kuch bhi kar lo !
    Matang Sinh Ya asli naam Dukhi Singh ?
    Jo apno ka nahi hua woh doosro ka kya hoga…………..
    Mano mam ke lalkarne ke baad itni himmat juti hai ki channel chalane ki soch bhi rahe hain nahi toh ladkiyon mein hi khoye rehte hai !

    chantni karne ke naam per logo ko bahar ka raasta dikhayenge per unko dene ke liye paise kahan se layenge ?

    Naqli raja bane ghoom rahe hai aur log unke peeche apne paise mangte phirte rehte hai

    positive group bana toh diya but 2 saal se P.F. toh inse bhara nahi gaya !

    Aage aane wale logon ka lya hoga ?

  6. rahul saksena

    November 12, 2010 at 8:37 am

    parivartan duniya ka niyam hai lekin kya jo ye karte hai ve jante hai iske peeche kya hoga ye positive media ek samay m3m pvt tha jab iski suruaat hue mandi ke dour me suru kar logo ke samne wah wahi batori aur jab mandi khatm huee tab isme mandi aagayee salary 2,aur 2mahine let hone lagi bechare buero jinhone inke bharose taxiya li unke paise aajtak nahi diye jo reporter cameramen the unhe aashwashan ki goli roj subah shaam dete rahe aur upar bethe logo ne apni wah wahi ke liye apne dum par chenal chalane ki koshish ki jiske dwara focus video chenal se photoimage chanal ho gaya aaj bhi badi badi khabre photo image par chalati hai ..aajtak in logo ne buero se ye nahi pucha ki wo kis haal me hai ek athani nahi di sabko apne haal par chod diya aap bhuke maro ya kuch bhi karo. bhookhe pet so rahe patrakaron ki is takleef par bangle banane wale in channel malikon ko bhagwaan hi saza de sakta hai, kyonki pet ki aag kisi patrakaar ko girkar kaam karne ke liye mazboor kar de to uske imaan ka sauda to bhagwaan kya ye kaaynaat bhi bardasht nahi karegi…

  7. vijay pandey

    November 12, 2010 at 4:20 pm

    jo ho sansthan aage badhe yahi dua hai

  8. ashish 1

    November 12, 2010 at 6:05 pm

    raja sahab purana due bhee denge kya?

  9. mahi pal bisht

    November 12, 2010 at 10:39 pm

    ye achhi baat hai……meri shuruwat v isi group ke in 2no channelo se hi huyi thi…. bhala sirf naye logon ka hone wala hai lagta hai …… jinhe kaam seekhane ko milega ….. baaki log salary k liye rote rahenge humesha…….

  10. NITIN

    November 13, 2010 at 5:52 pm

    chahe jittna badlaw kar le kuch hone wala nahi kyonki sab ek se badhkar ek hai aur free me kaam lena jante hai bas wo chahe focus tv ho ya hamar tv

  11. अभिषेक

    November 13, 2010 at 10:33 pm

    छंटनी??? अरे भाई कोई बचा भी है दोनों चैनलों में…?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...