: सिर्फ भास्कर क्वालिटी व कंटेंट के भरोसे पाठकों तक पहुंच रहा : चंडीगढ़ में अखबारों के बीच घमासान मचा हुआ है. इन अखबारों के रेट व पैकेज देख लेंगे तो समझ जाएंगे इनमें कैसी मारामारी मची है. दैनिक भास्कर 70 से 80 रुपये महीने पड़ता है. यह अखबार इसी दाम पर कई वर्षों से मुख्य चंडीगढ़ शहर में बिक रहा है. पर इसने कम पैसे खर्च करने वालों के लिए चालीस रुपये महीने का जन जागृति अखबार निकाला है जो सिर्फ उन्हीं कालोनीज में बिक रहा है जहां लोग भास्कर पढ़ना चाहते थे लेकिन ढाई से तीन रुपये रोज खर्च नहीं कर सकते. उन्हें सस्ते में भास्कर प्रबंधन ने अखबार देना शुरू किया है. उधर, आज समाज छह महीने के लिए 89 रुपये में बुक हो रहा है.
दैनिक जागरण ने 12 महीने के लिए 150 रुपये में अखबार और बदले में 200 रुपये मूल्य के ट्रेवल बैग फ्री में देने की योजना निकाली है. अमर उजाला 200 रुपये में छह महीने अखबार पढ़ा रहा है और 200 रुपये का क्राकरी का सेट दे रहा है. टाइम्स आफ इंडिया साढ़े तीन सौ रुपये में 12 महीने के लिए है. हिंदुस्तान टाइम्स 365 रुपये में 12 महीने के लिए बुक हो रहा है. ट्रिब्यून 550 रुपये में 12 महीने के लिए स्कीम दे रहा है और बदले में 600 रुपये का ट्राली बैग फ्री में दे रहा है. तो ये तस्वीर है चंडीगढ़ मार्केट की. अखबारों के साथ ये स्कीम कई महीनों से चलाई जा रही है. तो यह नहीं कहा जा सकता कि कोई एक पाक साफ है. सब अखबार बेचने के लिए सिर खपा रहे हैं और पाठकों को लुभावने प्रस्ताव देकर अपनी ओर खींच रहे हैं. भास्कर ने अपने मुख्य अखबार का दाम कम नहीं किया क्योंकि इसके पक्के पाठक हैं और अखबार के कंटेंट व क्वालिटी से इसके पाठक इससे जुड़े हुए हैं. बाकी अखबारों की अपनी कोई जमीन नहीं है, इसलिए वे बार-बार स्कीम ला रहे हैं और पाठकों को जोड़ने की कोशिश में हैं.
चंडीगढ़ से आई एक पत्रकार की चिट्ठी पर आधारित.












deepak
November 11, 2010 at 11:18 am
जनाब …ये कोई नई बात नहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी 500 रुपए में विभिन्न बड़े मीडिया संगठन छह महीने में दो -दो अखबार दे चुके हैं…गिफ्ट भी…अब अखबार भी एक सामान हो गया है और आज के पूंजीवादी युग में फायदे के लिए कुछ भी हो सकता है….इसमें भी फायदा कंपनी को होता है.
rishi naagar
November 11, 2010 at 2:09 pm
Chandigarh mein Dainik Jagran ki scheme ka faida logon ko hoga…bag to milega hi, saath me raddi bhi milegi, akhbaar to wo kisi aur ki bhi le sakte hain. jagrab ke chandigarh bureau mein kewal press release hi lagti hai yaa fir purani khabron ko nayi date dekar bhej diya jaata hai. Ye to paathak ke liye achhi khabar hai bhai!
surinder singh
November 11, 2010 at 2:24 pm
dainik bhaskar ki baat hi kuch alag hi abhi abhi bhaskar walo ne logon ko 3 D akhbar bhi padhayea hai so isme koi nai baat nahi hai ki bhaskar ye sab kuch nahi kar sakta kabhi kisi ne sapney mein bhi nahi socha hoga ki koi akhbar 3D akhbar nikalega so bhaskar ne kiya koi bhi akhbar jitna bhi pair kyoun na mar le par o bhaskar se piche hi rahegi
Ankit Khandelwal
November 11, 2010 at 2:32 pm
yeah khabar hain ki Dainik Bhaskar ka vigyapan?
sdfs
November 11, 2010 at 4:11 pm
divya himachle ke sub editors raj yog mehrban vristh up sampadk suriender sani ne divya himachal ko bye -bye kar de hai unki niyukti sarkari hojane ke bad genral desk suna ho gya hai. nov mei
sdfs
November 11, 2010 at 4:13 pm
nov month mei divya himachal se 3 sub. editors ne kinara kiya minakshi thakur sub editor ke center school me job lagi
Chandigarh Se 1 Pathak
November 12, 2010 at 2:03 pm
Bhaskar content badhiya de raha hai??????????
Mujhe to pta hi nahin tha yaar!!!!
Dhanyabaad bhai sahab ye baat btaane ke liye.
Maine Bhaskar iske bachpan yaani 2000 (appx.) se padhna shuru kiya tha. Lekin pichhle 3-4 saal se iski patrkarita ki quality ghatne ke saath saath avertisements badhti jaa rahi hai.
Kabhi kabhi to lagta hai ki hum advertisement padhne ke liye paper kharidte hain aur jab advt. dekh dekh kar bore ho jaate hain to accidently kahin beech mein news bhi padhne ko mil jaati hai.
Dukh ki baat ye hai ki achha paper ki option na hone ke kaarn hum Bhaskar ko hi pichhle kai saalon se ghasite jaa rahe hain. 🙁
daulat bharti
November 16, 2010 at 9:10 am
चंडीगढ़ के अखवार विभिन्न सकीमें दे रहे हैं ताकि पाठकों की संख्या बढ़ा कर नंबर वन होने का दावा पे्या किया जा सके। सच्चाई तो यह है कि वास्तव में आज समाचार पत्रों से आम आदमी की खबर गायव हो गई है जो छप रहा है वह पाठकों की पसंद है ही नहीं तभी तो करोड़ों खर्च कर स्कीमें दे कर पाठकों को रिझाने के प्रयास पिछले कुछ सालों स ेचल रहे हैं । यह इस बात का भी सबूत है कि भारतीय मीडिया अपनी राह से भटक गया है और समाचार पत्र भी सौंदर्य प्रसाधनों आदि अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की तरह स्कीमें दे कर बेचने पढ़ रहे हैं। यदि आम आदमी और पाठकों का दिल जीतने का इन अखबारों में दम होता तो ऐसा करने की जरूरत भी क्यों पड़ती?
[b]दौलत भारती प्रबंध संपादक पेन प्रिंट एण्ड इलैक्ट्रानिक नेटवर्क[/b]
Rohit
November 17, 2010 at 3:41 pm
chandigarh mai sirf wohi hi paper scheme de reh hai jinka yaha par koi hold nahi … kabhi tribune or bhaskar koi schemen nahi deta kyu ki unko apne reader par poora bhorsa hai