Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

12 पत्रकार इधर-उधर, इस्तीफा और नई पारी

जी न्यूज में आठ साल से कार्यरत रवि मित्तल ने इस संस्थान को बाय बाय बोल दिया है। उन्होंने नई पारी इंडिया टीवी के साथ बतौर एक्जीक्यूटिव एडीटर के रूप में शुरू की है। रवि मित्तल को जी न्यूज ने छत्तीसगढ़ के रीजनल चैनल जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ को लांच कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने चैनल को सफलतापूर्वक लांच कराया। इसके तुरंत बाद दिल्ली आ गए। बाद में उन्होंने अच्छे पद व पैकेज पर इंडिया टीवी ज्वाइन कर लिया है।

अदिति कौल और सुनील कुमार वर्मा अब फोकस टीवी के हिस्से नहीं रहे। इन दोनों को यहां से जाना पड़ा है। सुनील वर्मा के बारे में सूचना है कि उन्होंने टुमारो इंडिया नामक मैग्जीन के संपादक के रूप में नई पारी शुरू की है।

शाहिद, आरके गांधी, रमेश, गुंजन, शंकर, अनुपम, सुमैरा, असित की नई पारी

सीएनईबी को टाटा बाय बाय बोलने वाले आउटपुट हेड शाहिद सईद के बारे में सूचना है कि उन्होंने जल्द लांच होने वाले महिला केंद्रित चैनल फोकस में डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर ज्वाइन किया है।

खबर है कि ईटीवी, एमपी के इनपुट और आउटपुट, दोनों इंचार्जों ने इस्तीफा दे दिया है। इनपुट इंचार्ज रमेश गौर के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने सीएनईबी ज्वाइन कर लिया है। आउटपुट इंचार्ज अंशुल शुक्ला ने नई पारी कहां शुरू की है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

ईटीवी, रायपुर से आरके गाँधी ने इस्तीफा दे दिया है। वे यहां बतौर रिपोर्टर कार्यरत थे। उन्होंने नई साधना न्यूज एमपी-सीजी के साथ शुरू की है। उन्होंने बतौर सीनियर रिपोर्टर ज्वाइन किया है।

ईटीवी, बिहार के चीफ रहे गुंजन सिन्हा ने पत्रकारिता को बाय बाय बोल दिया है। वे नई पारी की शुरुआत शिक्षक के रूप में कर रहे हैं। गुंजन ने मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में बतौर प्रोफेसर ज्वाइन किया है।

शंकर और अनुपम मिश्रा ने सीएनईबी का दामन थामा है। शंकर कोबरा पोस्ट में कार्यरत थे। अनुपम स्वतंत्र पत्रकार के बतौर सक्रिय थे। अनुपम को वर्ष 2006 के पत्रकार भूषण सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

वीओआई की एंकर सुमैरा खान के बारे में सूचना है कि उन्होंने इस संस्थान को टाटा बाय बाय बोलने के बाद स्टार न्यूज का दामन थाम लिया है। वे इससे पहले सहारा में एंकर थीं।

भोजपुरी चैनल महुआ में इनपुट टीम के हिस्से और एंकर के रूप में कार्यरत असित नाथ तिवारी ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। पता चला है कि वो रांची में एक चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

खबर है कि श्रवण गुप्ता अब वीओआई, राजस्थान के हिस्से नहीं रहे। वे टोटल टीवी और ईटीवी में भी काम कर चुके हैं। वे नई पारी में क्या करेंगे, ये पता नहीं चल पाया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...