Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कनफ्यूजन : हर प्रोग्राम में पहुंच रहे हैं पंजाब केसरी के दो पत्रकार

जब से पंजाब केसरी, दिल्‍ली ने हरियाणा में अपने पांव पसारे हैं, तब से पंजाब केसरी, जालंधर से जुड़े पत्रकार परेशान हैं. एक कार्यक्रम में पंजाब केसरी के दो-दो पत्रकार पहुंच जा रहे हैं. इस स्थिति के चलते आयोजक भी कनफ्यूज हो जाते हैं. पत्रकारों को भी स्थिति स्‍पष्‍ट करने में अच्‍छी खासी मुश्किल झेलनी पड़ रही है.

जब से पंजाब केसरी, दिल्‍ली ने हरियाणा में अपने पांव पसारे हैं, तब से पंजाब केसरी, जालंधर से जुड़े पत्रकार परेशान हैं. एक कार्यक्रम में पंजाब केसरी के दो-दो पत्रकार पहुंच जा रहे हैं. इस स्थिति के चलते आयोजक भी कनफ्यूज हो जाते हैं. पत्रकारों को भी स्थिति स्‍पष्‍ट करने में अच्‍छी खासी मुश्किल झेलनी पड़ रही है.

मामला कुछ यूं है. अब तक हरियाणा में पंजाब केसरी, जालंधर ग्रुप ने ही अपना एडिशन लांच कर रखा था. यहां इनके पत्रकार पंजाब केसरी के पत्रकार के रूप में जाने जाते थे. परन्‍तु अब पंजाब केसरी, दिल्‍ली ग्रुप ने भी हरियाणा में कदम रख दिया है. इस ग्रुप के अखबार का प्रकाशन भी पंजाब केसरी के नाम से शुरू हो गया है. इन्‍होंने अपने रिपोर्टर भी हरियाणा में तैनात कर दिए हैं.

इससे मुश्किल ये हो रही है कि किसी भी प्रेस कांन्‍फ्रेंस या कार्यक्रम में पंजाब केसरी के दो-दो पत्रकार पहुंच जाते हैं. आयोजक जब सभी पत्रकारों से परिचय पूछते हैं तो पंजाब केसरी के दो पत्रकार परिचय देते हैं. इससे आयोजक तो कनफ्यूज होते ही हैं, पत्रकार भी खुद को असहज महसूस करते हैं. सबसे ज्‍यादा परेशानी पंजाब केसरी, जालंधर से जुड़े पत्रकारों को हो रही है. उन्‍हें पूरी स्थिति स्‍पष्‍ट करनी पड़ रही है. अब किसी प्रेस कांन्‍फ्रेंस में उन्‍हें अपना परिचय देने के साथ-साथ अपना एडिशन भी बताना पड़ रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ?????

    November 13, 2010 at 10:54 am

    आप दो पत्रकारों के पंहुचने की बात करते हो,उनके तो गैरपत्रकार प्रतिनिधि (मसलन विज्ञापन प्रतिनिधि) भी धड़ल्ले से पत्रकार सम्मेलनों में पंहुचते,प्रश्न पूछते और बाकायदा भोजन डकारने के अलावा लाइन में लग के गिफ्ट भी ले के जाते हैं.रही पत्रकारों की बात तो एक समय अकेले पटियाला में उनके सवा सौ से अधिक पत्रकार थे.कर लो क्या कर लोगे?

  2. Sunita

    November 13, 2010 at 3:53 pm

    ye mamla sirf hariyana ya jlaandhar kanhi.. balki delhi ka bhi hai yaha har prograame mein 2-2 nhi blki do do photographer bhi pahuch jate hai. jisme koi alag zone to koi alag zone ka hota hai………

  3. dhanish sharma

    November 14, 2010 at 4:50 am

    muft main gift jo milta hain bhai…..

  4. Ravinder Singh

    November 15, 2010 at 11:22 am

    punjab kesri jallndhar ka to rule he…..jitne bhi kamishan bess patrkar aajye…..swagat hai unka…. chahe ek station se 10 log patrkar ban jaye koi parwah nhi…..

  5. jalandhar se reporter

    November 17, 2010 at 4:54 pm

    dears
    punjab kesari jalandhar ko to sirf paison se matlab hai. patarkaar chahe jaise bhi hon or 2 jayen yaa teen. bass advt. aani chahiye. waise jalandhar me to kai baar ek press confrence me 4 bhi ho jate hain.

  6. pawan sharma narnaul

    November 18, 2010 at 12:21 pm

    jalandhar pk ka to yeh aalam hai ki criminal ko be reporter ka letters de dete hai abhi naunual haryanay men bhi asia hi huwa hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...