वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद के नेतृत्व में नागपुर और मुंबई से जल्द प्रकाशित होने वाले हिंदी दैनिक राष्ट्रप्रकाश को ऐसे पत्रकारों की जरूरत है जो न्यूज लिखने के साथ-साथ उसे एनालाइज करने की भी क्षमता रखते हों। किसी विषय पर विशेषज्ञता रखने वाले पत्रकार को प्राथमिकता दी जाएगी। देशोन्नति समूह के साथ मिलकर अखबार ला रहे एसएन विनोद का कहना है कि राष्ट्रप्रकाश में हर खबर विश्लेषणात्मक होगी। यह कार्य मुश्किल है। इसके लिए हमें तेवरदार व समझ वाले पत्रकारों की जरूरत है जो शोध व होमवर्क करने के अभ्यस्त हों। उन्होंने बताया कि राष्ट्र प्रकाश से ही जुड़ा एक प्रोजेक्ट दिल्ली से संचालित किया जाएगा। इसके लिए भी हमें हिंदी के समझदार पत्रकारों की जरूरत है। जिन पत्रकारों को अपनी समझ, लेखन क्षमता और विजन पर भरोसा हो, वो बायोडाटा [email protected] पर मेल करें।
शेयर बाजार पर दुनिया के पहले हिंदी पोर्टल मोलतोल www.moltol.in के संचालक शुभम शर्मा ने भड़ास4मीडिया को सूचित किया है वे अगले साल के मध्य तक मोलतोल को दूसरी भाषाओं खासकर गुजराती और पंजाबी में लांच करने की योजना बना रहे हैं। इस पोर्टल को फिलहाल दो कॉपी राइटर सह रिपोर्टर की जरूरत है। अंग्रेजी और हिंदी भाषा की जानकारी के साथ नेटीजन होना जरूरी है। नियुक्ति मुंबई के लिए होगी। वेतन के साथ बैचलर आवास सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा देश भर से ऐसे अनुवादकों और लेखकों को आमंत्रित किया गया है जो आम आदमी की भाषा में शेयर बाजार से जुडे विषयों पर लिख सकें। इसके लिए बायोडाटा [email protected] पर मेल कर सकते हैं।











