Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आईबीएन7 ने जी को, समय ने न्यूज24 को पछाड़ा

टीवी और टीआरपी (16 नवंबर से 22 नवंबर 2008)

इस हफ्ते की टीआरपी में सबसे ज्यादा गेन करने वाला न्यूज चैनल आईबीएन7 रहा। इसने सर्वाधिक 1.7 अंक जोड़कर न सिर्फ जी न्यूज को पीछे धकेल दिया बल्कि दो अंकों (दहाई) में टीआरपी रखने वाले प्रतिष्ठित चैनलों की कतार में भी आ पहुंचा है। आईबीएन7 की टीआरपी 10.6 हो गई है जबकि जी न्यूज लुढ़ककर 8.9 पर अटक गया है। इस प्रकार, चौथे नंबर की कुर्सी आईबीएन7 ने जी न्यूज से छीन ली है। इस हफ्ते की दूसरी बड़ी खबर समय का न्यूज24 से आगे निकलना है। हालांकि इस हफ्ते इन दोनों में से गेन किसी ने नहीं किया है लेकिन ज्यादा नुकसान न्यूज24 के हिस्से में आने से समय आगे हो गया है। पिछले हफ्ते ये दोनों चैनल बराबरी पर थे, 5.7 की कामन टीआरपी के साथ।

इस बार समय 5.4 पर है तो न्यूज24 है 5.2 पर।  टाप थ्री हिंदी न्यूज चैनलों की बात करें तो सभी ने इस हफ्ते अंक खोए हैं लेकिन अपनी-अपनी पोजीशन बरकरार रखी है। सबसे ज्यादा नुकसान आज तक का हुआ है। इसने पिछले हफ्ते के मुकाबले 0.6 अंक खोकर 17.1 की टीआरपी पाई है जबकि इंडिया टीवी ने 0.4 अंक खोकर 16.5 पर है। इसी तरह स्टार न्यूज ने 0.3 अंक खोकर 14.6 की टीआरपी पर है। उपर के चैनल अगर टीआरपी के मामले में मंदी के शिकार हुए हैं तो नीचे के चैनलों ने कुछ न कुछ फायदा बटोरा है। तेज, डीडी, लाइव इंडिया और इंडिया न्यूज ने अपनी टाआरपी में कुछ प्वाइंट बढ़ाने में सफलता हासिल की है।

इस हफ्ते की टीआरपी का विवरण इस प्रकार है-

आज तक- 17.1, इंडिया टीवी- 16.5, स्टार न्यूज- 14.6, आईबीएन7- 10.6, जी न्यूज- 8.9, एनडीटीवी- 8.1, समय- 5.4, न्यूज24- 5.2, तेज- 4.4, डीडी- 4.2, लाइव इंडिया- 2.8, इंडिया न्यूज- 2.3

(समयावधि- 16 नवंबर से 22 नवंबर 2008, टीजी- सीएस 15+)

इसके पहले के हफ्तों की टीआरपी जानने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...