
“हमार टीवी हमार पहचान” एक बार फिर अपने स्लोगन के अनुरूप कार्य करते हुए इस बार पुरबिया समाज के महापर्व छठ को लगातार 36 घंटे तक कवरेज कर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के इतिहास में नया अध्याय लिख डाला. अगर देखा जाए तो अब तक मीडिया जगत के इतिहास में किसी चैनल ने इतने वक्त तक अपना कैमरा छठ पर फोकस नहीं किया. और यह अनूठा उदाहरण देखने को मिला दिल्ली के अशोकनगर के विद्यापति छठ घाट पर.
छठ व्रतियों के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय प्रवासी मिथिला विकास सेवा संगठन ने 11,12 और 13 नवंबर को अशोकनगर दिल्ली में आयोजन किया था. इस संबंध में भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष और अखिल भारतीय प्रवासी मिथिला विकास सेवा संगठन के कार्यक्रम संयोजक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वे लोग लगातार सात वर्ष से छठ व्रतियों की सेवा करते रहे हैं. मीडिया जगत के लोग उनके इस कार्य को सराहते रहे हैं. इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र, विजय गोयल, कर्ति आजाद, पूनम आजाद और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. यह लाइव कवरेज सीनियर एंकर श्वेता तिवारी, सीनियर एंकर रिपोर्टर राजेश कुमार, एंकर प्रांजलि, सीनियर प्रोड्यूसर दिलीप सिंह के नेतृत्व में किया गया. प्रेस विज्ञप्ति












एडिटर
November 20, 2010 at 2:46 am
अलग-अलग नामों से लेकिन एक ही आईपी एड्रेस से ढेर सारे कमेंट आने और ज्यादातर कमेंट घटिया होने के कारण इस आर्टिकल पर प्रकाशित सभी कमेंट हटाए जा रहे हैं और आगे कोई कमेंट स्वीकार नहीं किए जाएंगे. अगर किसी को कुछ कहना हो तो वो अपने नाम, पहचान, मेल आईडी व तस्वीर के साथ अपनी बात [email protected] पर भेजे.
एडिटर