साधना न्यूज, बिहार-झारखंड ने दूसरे रीजनल चैनलों के कई विकेट गिराए हैं। सहारा समय, बिहार-झारखंड के सेल्स हेड कुंदन कुमार 9 लोगों की टीम के साथ साधना न्यूज में आ गए हैं। ईटीवी, झारखंड के 7 साल से ब्यूरो चीफ मधुशील अब साधना न्यूज के ब्यूरो चीफ होंगे। ईटीवी, रांची के अरविंद पांडेय व स्टार न्यूज के प्रतीक कुमार सिंह रांची में ही साधना के लिए क्रमशः स्पेशल करेस्पांडेंट और सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम देखेंगे। गिरिडीह में सहारा समय व प्रभात खबर के लिए कार्यरत राकेश कुमार सिन्हा अब रांची में साधना के सीनियर रिपोर्टर होंगे। ईटीवी, मुजफ्फरपुर के राजीव रंजन और ईटीवी, पूर्णिया के रवि प्रकाश इन्हीं जिलों में साधना के सीनियर रिपोर्टर के रूप में काम करेंगे।
चंडीदत्त शुक्ला ने जागरण को बाय बोला, फोकस में शुरू की नई पारी
दैनिक जागरण, नोएडा के चीफ सब एडीटर चंडीदत्त शुक्ला ने अब इलेक्ट्रानिक मीडिया में नई पारी शुरू की है। उन्होंने जल्द लांच होने वाले चैनल फोकस में ज्वाइन किया है। वे यहां प्रोग्रामिंग टीम में स्क्रिप्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। चंडी दैनिक जागरण, नोएडा में छह साल से थे। साहित्य और रंगमंच में गहन रुचि रखने वाले चंडी नोएडा से पहले अमर उजाला, जालंधर में साढ़े तीन वर्षों तक रहे। यूपी के गोंडा जिले के निवासी चंडी के हिंदी में दो ब्लाग हैं। एक का नाम है चौराहा www.chauraha1.blogspot.com और दूसरा खुद उनके नाम chandiduttshukla1.blogspot.com से है।












