: योगेंद्र ने उजाला भारत ज्वाइन किया : मारवाड़ दूत दैनिक हुआ : उत्तराखंड के नैनीताल से खबर है कि यहां अमर उजाला कार्यालय में 5 साल से कार्य कर रहे विधि संवाददाता उमेश बेलवाल को बगैर कारण बताए हटा दिया गया है. उनको हटाने के पीछे आंतरिक उठापटक का हाथ बताया जा रहा है. उमेश के बदले एक महिला को संवाददाता के रूप में रखा है.
राजस्थान के जोधपुर से बंशीलाल चौधरी ने दो सूचनाएं भेजी हैं. पहली तो ये कि एक सांध्य दैनिक अखबार में कार्यरत पत्रकार योगेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने उजाला भारत ज्वाइन कर दिया है. उजाला भारत अभी हाल में ही लांच हुआ है. यह आठ पेजों का हिंदी दैनिक है. जोधपुर शहर में धाक जमाने के लिए इस अखबार के प्रबंधन ने स्टॉफ बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है. योगेन्द्र सिंह अपने साथी पत्रकारों को उजाला भारत में लाने के प्रयास में लग गए हैं. उधर, हाल ही में सोलह पृष्ठीय नैनो साइज के रंगीन अखबार मारवाड़ दूत को साप्ताहिक से दैनिक कर दिया गया है. इस अखबार ने कम समय में प्रशासन और नेताओं को नंगा करके लोगों के दिलों में पहचान बनाई है. यह अखबार मरूलहर ग्रुप का है.












akash
November 17, 2010 at 7:58 pm
haiaya yesi uthaphatak to meerut mey hai.
dhanish sharma
November 18, 2010 at 3:13 am
bhai karan to bata dana kyo htaya hai umash ji ko.
Rajiv Lochan Sah
November 18, 2010 at 6:22 am
मेरा तो इस दफ्तर से सालोंसाल नाम ही ब्लैक आउट रहा, मानो मेरा अस्तित्व ही नैनीताल में न हो. अब आलोक शुक्ल के आने के बाद हालात सामान्य हुए हैं.
राजीव लोचन साह