पिछले दिनों मेरठ के वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जागरण, मेरठ के पूर्व संपादक मंगल जायसवाल का निधन हो गया. उनके निधन के बाद भुवेंद्र त्यागी ने एक संस्मरणात्मक व सूचनात्मक पोस्ट लिखी थी जिसे ”छह साल से बीमार मंगलजी चले गए” शीर्षक से भड़ास4मीडिया पर प्रकाशित किया गया. इसके प्रकाशन के बाद मंगल जायसवाल से जुड़ीं कुछ तस्वीरें आईं. पुराने दिनों को याद दिलाने वाली उन तस्वीरों को यहां प्रकाशित किया जा रहा है.






















Rahul Chouksey
November 18, 2010 at 11:23 am
Patrakarita ko samarparit ek mahan shakshiyat ko aatmiya shhraddhanjali….
नितिन श्रीवास्तव
November 19, 2010 at 9:16 am
परम श्रद्धेय मंगल जी के जाने की खबर यक़ीनन बहुत दुखी कर देने वाली है. यद्यपि स्वास्थ्य कारणों से वो एक लम्बे अरसे से सार्वजानिक जीवन से दूर थे . मै खुद को भाग्यशाली मानता हूँ कि कि जीवन के उस दौर में मुझे उनका सानिध्य मिला जब कैरिअर को लेकर मै बहुत ही उहापोह के दौर से गुजर रहा था . धीरे से दिए गए उस गुरुमंत्र ने जीवन को एक दिशा दे दी . उसके बाद भी मेरठ में पत्रकारिता के दौरान उनसे हुई हर मुलाकात पत्रकारिता कि किसी कक्षा से कम नहीं होती थी . पत्रकारिता के व्यावहारिक पहलुओं से वाकिफ कराने और परिस्थितियों से लड़ने और साम्य बैठाने की अपनी अनूठी क्षमता का कुछ हिस्सा उन्होंने मुझे आशीर्वाद के रूप में अवश्य दिया, यही कारण रहा कि अपने दस साल के पत्रकारीय जीवन में मैं न सिर्फ बेदाग़ रहा बल्कि नौकरी मांगने या फिर बचाने कि जिजीविषा से भी दूर रहा. एक व्यक्ति और एक पत्रकार के रूप में श्री मंगल जायसवाल का व्यक्तित्व निश्चित ही अनुकरणीय है. उनको मेरा शत शत नमन .