Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की देहरादून की नवनिर्वाचित जिला इकाई ने एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजधानी के नगर निगम जुगमंदर सभागार में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरबंश कपूर और कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। दोनों अतिथियों ने संगठन की स्मारिका का विमोचन भी किया। चार वरिष्‍ठ पत्रकारों एवं साहित्‍यकारों को सम्‍मानित भी किया गया।

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की देहरादून की नवनिर्वाचित जिला इकाई ने एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजधानी के नगर निगम जुगमंदर सभागार में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरबंश कपूर और कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। दोनों अतिथियों ने संगठन की स्मारिका का विमोचन भी किया। चार वरिष्‍ठ पत्रकारों एवं साहित्‍यकारों को सम्‍मानित भी किया गया।

सभा में विधानसभा अध्यक्ष हरबंश कपूर ने कहा कि पत्रकारिता न सिर्फ लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है बल्कि वह लोकतंत्र का सजग प्रहरी भी है।जब-जब लोकतंत्र पर कोई संकट आया है पत्रकारिता ने उसका डटकर सामना किया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब देश में आपात काल लगाया गया तो पत्रकारिता जगत ने ही उसका सबसे मुखर विरोध किया। उस समय पत्रकारों ने सड़क से संसद तक और जेलों से जिंदगी और मौत तक जमकर संघर्ष किया।

श्री कपूर ने कहा कि उस समय के अखबारों ने अपने संपादकीय पेजों को या तो खाली छोड दिया या फिर उसे काला कर दिया, जिसका जनमानस पर गहरा प्रभाव पड़ा और आपातकाल के खिलाफ जो काम बड़े-बड़े नेता नहीं कर पा रहे थे, उसे पत्रकारों की मौन लेखनी ने कर दिखाया। आज का पत्रकार बहुत ही तेज और साधन संपन्न है उसे आज अपने गुरूतर दायित्व को समझते हुए जनमानस की उस आवाज को मजबूती देनी चाहिए जिसे दबाने के लिए भ्रष्टाचार का दानव हर समय तैयार है।

जिलाध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, उपाध्यक्ष पंकज बौड़ाई, बसंत बल्लभ भटट, अशोक खन्ना, महामंत्री तिलकराज, सचिव मोहम्मद मुजम्मिल, मयूर गुप्ता, मीडिया प्रभारी दीपक कंडारी, सह मीडिया प्रभारी संजय किमोठी, संगठन सचिव सुरेश चावला, कार्यालय सचिव विजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष आशीष डोभाल, सांस्कृतिक प्रभारी सतीश कुमार व कार्यकारिणी सदस्य विनोद खंडूड़ी, अमेंद्र बिष्ट, मंजू भटट, हरिराज सिंह, शिव प्रसाद दूबे, बाबूराम बौड़ाई, मामचंद शाह को अतिथिद्वय ने शपथ दिलाई।

इस दौरान प्रदेश इकाई ने पत्रकारिता एवं साहित्य में महत्‍वपूर्ण योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार एवं नया जमाना साप्‍ताहिक के संपादक राधाकृष्ण कुकरेती, प्रेस सूचना ब्‍यूरो के उपनिदेशक प्रकाश थपलियाल, गोविन्द कपटियाल और जनकवि एवं पत्रकार डा. अतुल शर्मा को सम्मानित किया गया। समारोह में उत्‍तरांखंड की संस्‍कृति की झलक भी प्रस्‍तुत की गई। डा. अतुल शर्मा ने जनगीत ‘दुःख रहे, सुख रहे, गीत हम गाएंगे/धूप हो छांव हो, चलते ही जाएंगे’ गाकर अपने ही अंदाज में सवाल खड़े किए।

इस दौरान प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मनमोहन लखेडा, महामंत्री विश्वजीत नेगी, हरिद्वार इकाई के जिलाध्यक्ष आमोद अक्षत बंसल, अल्मोडा इकाई के जिलाध्यक्ष निर्मल उप्रेती, अल्मोडा के ही मनोज पांडे, देहरादून के जिला सूचनाधिकारी मल्लिकेश्वर प्रसाद कैलखुरी, एडीआईओ एमएम सकलानी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, आशुतोष चतुर्वेदी, भारत चौहान समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार गंभीर सिंह ज्याला तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन लखेड़ा ने किया।

देहरादून से धीरेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. nooruddin

    November 19, 2010 at 1:30 pm

    Sabhi padadhikariyo ko hamari aur say bahut-bahut badhai…

    Nooruddin Rehman

    Bangalore

  2. gulab singh rawat

    November 20, 2010 at 2:47 am

    patrakaron ne gopneeyata ki shapath li…ha ha ..vikram rao di hatti mai kuch bhi ho sakta hai….padadhikariyo ko badhai..

  3. parul singh

    November 21, 2010 at 3:23 am

    mahodaya ye shapath pad aur gopaniyata ki nahi balki pad aur dayitav yani jimmedariyo ki thi.khair sabhi padadhikariyo ko badhai.

  4. ramkumar

    November 21, 2010 at 6:13 am

    yah Fragi union hi .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...