जून में साइना नेहवाल ने तीन बड़ी सीरीज जीतकर तहलका मचा दिया था. कुछ ही समय में वह अपने चमत्कारिक प्रदर्शन की बदौलत विश्व की नम्बर दो खिलाडी बन गई. पेरिस में विश्व कप और अब चीन में एशियाई खेलों में वह उतनी कामयाब नहीं हो सकी, जितनी उनसे उम्मीद थी. लेकिन कामनवेल्थ गेम्स में उन्हीं की बदौलत भारत पहली बार पदक तालिका में नंबर दो के सिंहासन पर बैठा.
तीन सीरीज जीतने के तुरंत बाद मैंने हरिभूमि के लिए साइना का इंटरव्यू किया. साइना की नेचर, उनके कठिन परिश्रम और खेल के प्रति निष्ठा के बारे में जानने का मौका मिला. उनके पिता डॉ हरवीर सिंह नेहवाल से अक्सर बातचीत होती ही रहती है. मैंने साइना को उनका एक स्कैच बनवाकर भिजवाया तो उनकी मम्मी उषा नेहवाल का फोन आया. उन्हें ही नहीं सभी को स्कैच बहुत पसंद आया था. उसके बाद मैंने वह बड़े साइज़ में बनवाकर भिजवाया. तब से साइना और उनके परिवार से एक लगाव हो गया. उनके मैच के बाद अक्सर मेल पर बात हो जाती है. चीन में वह मैच हारी तो मैंने उन्हें हौंसला देने के लिए मेल भेजी. कहा कि अभी बहुत सी मंजिलें उन्हें तय करनी हैं. निराश नहीं हों. जब वो जीतती है तो पूरा देश उनके साथ खड़ा होकर ख़ुशी मनाता है. वो जीत नहीं पी हैं तो भी पूरा देश उनके साथ है.
सबसे दुर्भाग्य कि बात ये रही कि कामनवेल्थ गेम्स और एशियाड के बीच तैयारी के लिए खिलाडियों के पास समय बिलकुल नहीं था. हालाँकि साइना इस बीच भी पसीना बहाती रही. लेकिन बहुत से खिलाडी कामनवेल्थ के बाद सम्मान समारोहों में ऐसे उलझे कि एशियाई खेलों की तैयारी नहीं कर सके. उसी का नतीजा है कि बहुत से खेलों में भारत पिछड़ गया. जिनसे उम्मीद थी, वो पराजित हो गए. जहाँ तक साइना का सवाल है, वो पहले और तीसरे सेट में बहुत जमकर खेली. उन्होंने तीसरे सेट में पूरी ताकत और अनुभव भी झोंक दिया लेकिन शायद वह दिन हांगकांग की खिलाडी का था. मुझे पता है, साइना देर तक सो नहीं पाई होंगी क्योंकि इसी के साथ उसका एशियाई खेलों का सफ़र ख़तम हो गया. हौंसला देने के लिए मैंने उन्हें वीरवार रात को मैच ख़तम होते ही मेल भेजी. शुक्रवार की सुबह मैंने मेल बॉक्स खोला तो साइना की मेल पड़ी थी.
उन्होंने जो कुछ लिखा, आप भी पढ़िए.
Sir
Yesterday i got your mail and read it thoroughly and it was very close to my heart. the questions you asked were the real hurdles in concentration on the game in the given time between CWG and Asiad. It was interesting to see that
I was invited to Kon banegaa krorpati in mumbai , but i did not go there
I was invited for Indian television awards in mumbai , but I did not go there
i was invited for sahara sports awards in mumbai , but i did not go there
i was invited by BPCl in Delhion 2.11 , but I did not go there
I was invited by Haryana Govt , but I did not go there
I was invited to Delhi to go to Asiad on 8th and I found that my visa to china was not ready and it took me whole day to get the visa letter issued late in the evening
i found that my team lost and I was alone in the fray
no body was there to cheer me
Any how I lost I did my best to win the macth but lost
I pray to almighty to keep me hale and hearty so that i can prove best in future for the badminton in India
yours sincerely
Saina nehwal
China
लेखक ओमकार चौधरी दैनिक हरिभूमि, दिल्ली के रेजीडेंट एडिटर हैं.












saleem akhter siddiqui
November 22, 2010 at 5:50 am
sir, bahut khushi ho rahi hai. aapko yahan dekhkar.
dhanish
November 22, 2010 at 9:00 am
ya hai asli dasi girl..
ksshailendra
November 22, 2010 at 11:11 am
saina par garv hai pure desh ko,unhe apne khel ke liye kisi ko bhi safai dene ki jarurat nahi hai, india hamesha unke saath rahega