जर्मन अखबार बिल्ड ने ईरान में पकड़े गए अपने दो पत्रकारों की रिहाई के लिए अभियान शुरू किया है. अखबार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि दोनों पत्रकारों की सकुशल रिहाई के लिए वे जरूरी मदद करें. अखबार के रविवार के अंक के प्रथम पेज पर यह अपील छापी गई है.
बिल्ड ने लिखा है, “हमें अपने दोनों सहयोगियों की बहुत चिंता है. हम उनकी सुरक्षित रिहाई चाहते हैं.” बिल्ड के चीफ एडिटर वाल्टर मायर ने लिखा है कि गिरफ्तार पत्रकार और फोटोग्राफर पर जासूसी के आरोप बेबुनियाद हैं, उन्होंने किसी प्रकार की जासूसी करने की कोशिश नहीं की है.
गौरतलब है कि बिल्ड के दोनों पत्रकारों को अक्टूबर में बिना जरूरी कागजात के ईरान में प्रवेश करने पर पकड़ा गया था. जर्मन सरकार भी दोनों पत्रकारों की रिहाई के लिए प्रयासरत है. विदेश मंत्री गीडो वेस्टरवेले ने इस मसले पर ईरान सरकार से बात की. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पूरी तरह पालन करने का आश्वासन भी दिया. दोनों पत्रकारों को राजनयिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है और गिरफ्तारी के दौरान उनके हालात पर भी जर्मन दूतावास ईरान से लगातार संपर्क बनाए हुए है.












vikram
November 22, 2010 at 7:40 am
YE HOTA HAI DESI AUR VIDESHI REPORTER MAIN ATNTAR