: कुमार मधुकर ने आज समाज से इस्तीफा दिया : अमर उजाला, लखनऊ से पीसीसी हेड अरुण सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी जनसंदेश टाइम्स, लखनऊ के साथ शुरू की है. उन्हें सर्कुलेशन मैनेजर बनाया गया है. अरुण का इस्तीफा देना अमर उजाला के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. अरुण के इस्तीफा देने से अमर उजाला के प्लानिंग को धक्का पहुंचा है.
अमर उजाला, लखनऊ को दूसरा झटका राजेश तिवारी ने दिया है. उन्होंने भी अमर उजाला के आपरेशन पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी जनसंदेश टाइम्स के साथ आपरेशन हेड के रूप में शुरू की है.
कुमार मधुकर ने आज समाज, गुड़गांव से इस्तीफा दे दिया है. एक माह पूर्व मधुकर ने आज समाज ज्वाइन किया था. उन्होंने आफिस जाना बंद कर दिया है. वे कहां जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. मधुकर इसके पूर्व अमर उजाला, चंडीगढ़ में थे. वे हिन्दुस्तान को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.











