Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

यूटीवी ने भी दिल्ली आफिस को बोला बॉय

मंदी की मार से बचने और उबरने के नाम पर अखबारों व टीवी चैनलों में आफिस बंद करने की जो होड़ मची है, उसी क्रम में यूटीवी ने भी दिल्ली से कामकाज समेटने का ऐलान कर दिया है। मुंबई स्थित यूटीवी मुख्यालय से जारी निर्देश में कहा गया है कि दिल्ली स्थित ब्यूरो आफिस बंद कर उसकी जगह प्रतिनिधि के जरिए काम चलाया जाएगा। पिछले दिनों अपने दिल्ली दौरे में यूटीवी चेयरमैन रानी स्क्रूवाला ने यूटीवी दिल्ली के स्टाफ की एक मीटिंग में अपने इरादे के संकेत दे दिए थे। दिल्ली में कार्यरत यूटीवी के स्टाफ से अब कह दिया गया है कि वे तीन महीनों में तय कर लें कि उन्हें यूटीवी के साथ मुंबई रहना है या कहीं और जाना है।

सलीम सैफी न्यूज24 से इस्तीफा देकर एनएऩआई में, ममता तिवारी सहारा समय छोड़ हमार में

यूटीवी का दिल्ली में लगभग 50 लोगों का स्टाफ है। इनमें से ज्यादातर लोग दिल्ली में ही रहना चाहते हैं, इसलिए वे दूसरे चैनलों में नौकरी तलाशने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि एक प्रोडेक्शन हाउस से हुई यूटीवी की शुरुआत अब चार चैनलों- यूटीवी बिजनेस, यूटीवी हिंदी, यूटीवी वर्ल्ड मूवीज आदि में तब्दील हो चुकी है। ज्यादा पांव फैलाने और अब मंदी की मार ने इस ग्रुप की माली हालत खराब कर दी है। दिल्ली से काम समेटने को इसी का नतीजा माना जा रहा है।

न्यूज24 के पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के ब्यूरो चीफ सलीम सैफी के इस्तीफा देने की खबर है। इस्तीफे के पीछे वजह क्या है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। उन्होंने एनएऩआई न्यूज एजेंसी में बतौर कल्संटिंग एडीटर ज्वाइन किया है। सलीम सैफी न्यूज24 से पहले आज तक में थे। उन्होंने आज तक में लंबी पारी खेली। वे लंबे समय तक पश्चिमी यूपी के रिपोर्टर रहे। बाद में आज तक की नेशनल क्राइम टीम के हिस्सा बने और दिल्ली चले आए। वे यहां प्रिंसिपल करेस्पांडेंट पद पर कार्यरत रहे। बैग के चैनल न्यूज 24 की शुरुआत के बाद इससे जुड़ गए। उन्हें उत्तराखंड और वेस्ट यूपी का ब्यूरो चीफ बनाया गया। करियर की शुरुआत उन्होंने इंडियाज मोस्ट वांटेड प्रोग्राम की टीम से जुड़कर की थी। बाद में वे जैन टीवी चले गए। 

सहारा समय की करेस्पांडेंट ममता तिवारी ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। वे नई पारी हमार टीवी के साथ शुरू कर चुकी हैं। उन्होंने स्पेशल करेस्पांडेंट पद पर ज्वाइन किया है। वे पांच वर्षों से सहारा में थीं। उससे पहले वे लखनऊ में इंडियन एक्सप्रेस में काम कर चुकी हैं। ‘चुनाव, लोकतंत्र और मीडिया’ नाम से उनकी एक किताब भी छप चुकी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...