गोवा के एक एजेंसी के पत्रकार रूपेश सामंत ने धमकी देने के आरोप में दो क्रिकेट खिलाडि़यों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. ये खिलाड़ी हैं गोवा रणजी टीम के रोहित अस्नोदकर एवं बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के खिलाड़ी सौरभ बंदेकर.
सामंत ने दर्ज कराये गए आरोप में कहा है कि वे अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे थे, उसी दौरान दोनों खिलाडि़यों ने बीच सड़क में अपनी कार खड़ी कर दी. इसके चलते भारी जाम लग गया. जब मैंने उनसे कार हटाने को कहा तो मुझे धमकी दी गई. रूपेश ने कहा है कि सौरभ रोहित को उसके खिलाफ भड़का रहा था. पुलिस ने जाम लगाने और फोन पर धमकी देने की शिकायत दर्ज कर ली है.











