मुंबई : अभिनेता शेखर सुमन, सोनी टीवी चैनल, कामेडियन भारती सिंह और पटकथा लेखक के खिलाफ़ कामेडी शो में एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. सोनी पर इस कार्यक्रम का प्रसारण होता है.
पुलिस ने बताया कि मुस्लिम संस्था राजा अकादमी के प्रतिनिधियों ने शिकायत दर्ज कराई कि टीवी सीरियल ‘कामेडी सर्कस’ के दौरान धर्म का अनादर करने वाला एक चुटकुला कहा गया. पयधोनिये पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक पथान शमशेर ने कहा कि कल भारतीय दंड संहिता की धारा 295 और 34 के तहत चैनल, सुमन शेखर, भारती सिंह और पटकथा लेखक के खिलाफ़ कल मामला दर्ज किया गया है. अकादमी के प्रतिनिधियों ने राज्य के गृहमंत्री आर आर पाटिल से भी इस संबंध में कहा है. पाटिल ने इस मामले को देखने का आश्वासन दिया है. साभार : प्रभात खबर












dinesh solanki
November 29, 2010 at 10:55 am
comedy ke naam par phuhdata tatha zaatiya, dharmik tippani karne ke khilaf uthhaya gaya kadam uchit hai. aane wali film ‘ no problem’ me dhobi shabd ka stemaal vhyangatmak tarike se kiya hai, galat hai. jab mehtar, charmkar jaise shabd samman se pukare jate hai phir dhobi zati ko rajak kyon nahi sambhodit kiya jata hai.
shrawan singh
November 29, 2010 at 2:10 pm
The step is good!