Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टीवी धड़ाम, आज तक ने लगाई छलांग

टीवी और टीआरपी (23 नवंबर से 29 नवंबर)

मुंबई पर आतंकी हमलों वाले इस सप्ताह में सबसे ज्यादा दर्शकों ने हमेशा की तरह आज तक पर भरोसा किया। इसके चलते आज तक का चैनल शेयर इस हफ्ते पूरे साढ़े पांच अंक बढ़कर 22.6 पर पहुंच गया। विचित्र बात इंडिया टीवी के साथ हुई। आतंकियों से बातचीत दिखाने के बावजूद इस न्यूज चैनल को दर्शकों ने कतई विश्वसनीय नहीं माना। उल्टे, इसके अपने दर्शक भी इस घड़ी में पाला बदलकर दूसरे न्यूज चैनलों के पास पहुंच गए। तभी तो इस सप्ताह इंडिया टीवी के चैनल शेयर में बढ़ोतरी के बजाय, .5 की गिरावट आई है। स्टार न्यूज ने भी गेन किया है। उसके चैनल शेयर में 1.3 की वृद्धि हुई। इसके साथ ही स्टार न्यूज 15.9 पर पहुंच गया है, जो कि इंडिया टीवी के लगभग बराबर है।

जी न्यूज ने पिछले आईबीएन7 के हाथों छिनी अपनी गद्दी को इस हफ्ते वापस ले लिया, 2.3 की वृद्धि के साथ। जी न्यूज अब 11.2 पर है लेकिन 11.1 के साथ ही उसके बिलकुल करीब है आईबीएन7। मतलब, जी न्यूज के लिए खतरा अभी टला नहीं है। जिस तरह जी न्यूज ने आईबीएन से अपनी गद्दी हासिल की उसी तरह इस हफ्ते न्यूज24 ने समय से अपनी गद्दी ले ली। हालांकि इस हफ्ते न्यूज24 और समय, दोनों का ही काफी नुकसान हुआ है। न्यूज24 जहां 1.3 अंक गिरा है वहीं समय ने 1.9 का गोता लगाया है।

इस हफ्ते एक मजेदार घटनाक्रम और हुआ है। लाइव इंडिया को इंडिया न्यूज ने पीछे छोड़ दिया है। वैसे, चैनल शेयर तो दोनों का ही घटा है लेकिन लाइव इंडिया कुछ ज्यादा ही गोता खा गया है।

इस हफ्ते की टीआरपी इस तरह है-

आज तक- 22.6, इंडिया टीवी- 16.0, स्टार न्यूज- 15.9, जी न्यूज- 11.2, आईबीएन7- 11.1, एनडीटीवी- 8.3, न्यूज24- 3.9, समय- 3.6, तेज-2.7, डीडी-2.0, इंडिया न्यूज- 1.7, लाइव इंडिया- 1.4

(समयावधि- 23 नवंबर से 29 नवंबर 2008, टीजी- सीएस 15+)

पिछले पांच हफ्तों में न्यूज चैनलों की पोजीशन जानने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...