मुंबई से सूचना है कि टाइम्स आफ इंडिया वाले इन दिनों डीएनए और एचटी की बढ़ती प्रसार संख्या से घबराए हुए हैं और इससे निपटने के लिए एक नया अखबार लांच करने जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक अखबार का नाम होगा ‘बेस्ट आफ टाइम्स’. 149 रुपये में एक साल तक मिलेगा यह अखबार. इस आफर से संबंधित पैंफलेट मार्केट में वितरित किया जा चुका है. बताया जा रहा है कि बेस्ट आफ टाइम्स में टाइम्स आफ इंडिया और मुंबई मिरर, टाइम्स ग्रुप के दोनों अखबारों का निचोड़ होगा. इस नए अखबार से टाइम्स समूह नए पाठक वर्ग को अपने से जोड़ने के साथ-साथ डीएनए और एचटी को मात देकर मार्केट लीडर बने रहने का सुख उठाएगा, ऐसा मीडिया विश्लेषकों का मानना है. देखना है कि टाइम्स ग्रुप की इस स्ट्रेटजी की कीट डीएनए व एचटी वाले कैसे करते हैं.











