तिरंगा जन गण का मन सहारा समय का कार्यक्रम दिल्ली द्वारा आयोजित था। इसमें सभी प्रमुख नेताओं, चिकित्सकों, समाजसेवियों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, छात्रों और महिलाओं से बात की गई। इस कार्यक्रम का सारा इंतजाम लखनऊ के रिर्पाटर रजत सिन्हा ने किया था। आगे प्रमुख रुप से सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता बैठे थे।
इस कार्यक्रम में सभी सीटें आमंत्रित लोगों के लिए पूर्व से ही निर्धारित की गई थी। जिसमें स्थानीय स्तर से कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया था। इस कार्यक्रम में सूर्य कुमार सिंह (वरिष्ठ पत्रकार) बतौर गेस्ट बुलाये गये थे। और सबसे पीछे की रो में बैठे थे। इस कार्यक्रम में किसी प्रकार की किसी से कोई अनबन नहीं हुई थी। यह किसी की प्रतिष्ठा को गिराने की साजिश है, मैं इसका पुरजोर विरोध करता हूं। यह बाते मैंने एक आम शहरी की हैसियत से लिखी है। क्योंकि इस कार्यक्रम में मैं खुद मौजूद था।
अविनाश सिंह
आईटी स्टूडेंट












B4M
December 2, 2010 at 6:41 am
अच्छी पहल का निरर्थक विरोध
मैं जिला पत्रकार समिति, गाजीपुर का सदस्य हूं और वर्तमान में इलेक्ट्रानिक मीडिया CNEB का रिर्पोटर भी हूं। 27 नवंबर को तिरंगा ‘‘जन गण का मन’’ कार्यक्रम में 3 बजे सायं मौजूद रहा हूं। गाजीपुर की समस्याओं पर आधारित ‘‘सहारा समय’’ का यह कार्यक्रम जन जागरुकता और जनसहभागिता क्रम में ये बेमिशाल रहा है। इसमें राजनीतिक, शैक्षिक, महिला विशेषज्ञों के साथ प्रबुद्ध श्रोताओं द्वारा ज्वलन्त समस्याएं उजागर की गई, और सत्ता पक्ष द्वारा निदान क्रम में खुली बहस सार्थक रही है, और सहारा समय धन्यवाद का पात्र है।
विजय कुमार यादव
CNEB रिर्पोटर
B4M
December 2, 2010 at 12:15 pm
महिलाओं को बात रखने का मौका मिला
अति पिछड़े जनपद गाजीपुर में सहारा समय ने आगे बढ़कर जो ‘‘जन गण का मन’’ कार्यक्रम कराया और हम महिलाओं को अपनी बातें रखने का मौका दिया, यह सहारा समय का सराहनीय प्रयास है। आगे भी हमे उम्मीद है कि सहारा ऐसे कार्यक्रम कराता रहेगा। और हम लोगो से जो भी सहयोग होगा कराते रहेगें। इसके लिए हम सहारा समय को धन्यवाद देते हैं।
डा. विमला मिश्रा
पूर्व प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर