Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

पूंजीवाद की सेवक पत्रकारिता

शेष जी1973 में जब मैंने शिक्षक के रूप में काम शुरू किया तो एक गुरू ने मन्त्र दिया था कि जो भी ताक़तवर होगा उसे पूंजीपति अपने कब्जे में ले लेगा. गंवई माहौल में बात कही गयी थी. वहां सबसे बड़ा पूंजीपति गांव का वह साहूकार ही होता था जो लोगों को कुछ पैसे-कौड़ी उधार दे देता था. शादी-ब्‍याह में मदद कर देता था, क़र्ज़ दे देता था. इलाके के सबसे गरीब आदमी टिहूरी का बेटा जब तहसील में बाबू हो गया तो सेठ ने उसे अपना आदमी घोषित कर दिया. कुछ कपड़ा लत्ता बनवा दिया जिसे पहन कर वह दफ्तर जा सके. सबको लगा कि ठीक ही है. सामाजिक-आर्थिक स्थिति में बहुत फर्क नहीं था इसलिए गैप ज्यादा बड़ा नहीं दिखा.

शेष जी1973 में जब मैंने शिक्षक के रूप में काम शुरू किया तो एक गुरू ने मन्त्र दिया था कि जो भी ताक़तवर होगा उसे पूंजीपति अपने कब्जे में ले लेगा. गंवई माहौल में बात कही गयी थी. वहां सबसे बड़ा पूंजीपति गांव का वह साहूकार ही होता था जो लोगों को कुछ पैसे-कौड़ी उधार दे देता था. शादी-ब्‍याह में मदद कर देता था, क़र्ज़ दे देता था. इलाके के सबसे गरीब आदमी टिहूरी का बेटा जब तहसील में बाबू हो गया तो सेठ ने उसे अपना आदमी घोषित कर दिया. कुछ कपड़ा लत्ता बनवा दिया जिसे पहन कर वह दफ्तर जा सके. सबको लगा कि ठीक ही है. सामाजिक-आर्थिक स्थिति में बहुत फर्क नहीं था इसलिए गैप ज्यादा बड़ा नहीं दिखा.

दिल्ली आने के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में उन आदि क्रांतिकारियों से मुलाक़ात हुई जो मानते थे कि पिछली सदी के अंत तक भारत में इन्किलाब आ जाएगा. ज़ाहिर है कि यह विचार ख्याली पुलाव भर था. लेकिन जब धीरे-धीरे उन्हीं क्रांतिकारियों को सिस्टम का हिस्सा बनते देखा तो बात समझ में आनी शुरू हुई कि गाँव में जिसे कॉमरेड शीतला गुप्ता ने पूंजीपति कहा था वह वास्तव में पूंजीवादी व्यवस्था थी. दिल्ली में देखा कि पूंजीवादी व्यवस्था ने राजनीति, नौकरशाही, मीडिया सबको काबू में कर रखा है. अखबारों में नौकरी शुरू की और जब ज़रा सीनियर लेवल पर पहुंचे तो ऊपर से हिदायत आ जाती थी कि कुछ लोगों के खिलाफ खबर नहीं लिखना है. नीचे वालों को समझाया जाता था, लेकिन तरीका ऐसा अपनाया जाता था कि उन्हें यह मुगालता बना रहे कि वे प्रेस की तथाकथित आज़ादी का लाभ उठा रहे हैं.

जब टेलीविज़न में काम करने का अवसर मिला तो शुरुआती दौर दिलचस्प था. अपने देश में 24 घंटे की टीवी ख़बरों का वह आदिकाल था. अखबार से आये एक व्यक्ति के लिए बहुत मजेदार स्थिति थी. जो खबर जहां हुई, अगर उसकी बाइट और शाट हाथ आ गए तो उन्हें लगाकर सही बात रखने में मज़ा बहुत आता था. लेकिन छः महीने के अन्दर पूंजीवादी व्यवस्था ने ऐसा सिस्टम बना दिया कि वही खबरें जाने लगीं जो संस्थान के हित में रहती थी. पीपली लाइव के अनुषा रिज़वी और महमूद फारूकी उन्हीं दिनों उसी न्यूज़ रूप में इस विकासमान व्यवस्था को देख रहे थे. पीपली लाइव की स्क्रिप्ट को उनके उस दौर के अनुभव से सीधे जोड़कर देखा जा सकता है. उसी संस्थान में बहुत सारे बहुत मामूली स्तर के लोगों को महान बनाने की कार्यशाला भी चल रही थी. और टेलीविज़न की चकाचौंध के शिकार ज़्यादातर लोगों को वही मीडियाकर लोग सर्वज्ञ बनाकर पेश कर दिए गए.

दलाल शिरोमणि नीरा राडिया ने जो खेल किया है यह उसी पूंजीवादी प्रक्रिया का नतीजा है. अपने को भाग्यविधाता समझ बैठे पत्रकारों के उस मुगालते को हवा देकर नीरा राडिया अपना धंधा डंके की चोट पर चला रही थीं लेकिन कहीं कुछ गड़बड़ हो गयी. सरकार में बैठे किसी ईमानदार अफसर ने सिस्टम का ही फायदा उठाकर दिल्ली की सत्ता की गलियों में घूम रहे सत्ता के दलालों को पब्लिक डोमेन में ला दिया. आज पत्रकारिता के चोले में अपना अन्य धंधा चला रहे दिल्ली के पावर ब्रोकर बेनकाब खड़े हैं. अपनी बिरादरी को बचाने की बड़े पैमाने पर कोशिश चल रही है. कोई ट्वीट पर अपनी बात कह रहा है, तो कोई टेलीविज़न के कार्यक्रमों के तमाशे की मार्फ़त कौम को समझा रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि पत्रकारिता के ताक़तवर माध्यम में इन दलालनुमा पत्रकारों ने दाग तो लगाया ही है. पत्रकारिता से जुड़े लोगों और लोकशाही की पक्षधर जमातों के लिए भी चुनौती है कि पूंजीवाद की सेवक पत्रकारिता और जनपक्षधरता की पत्रकारिता के बीच जो बहुत बारीक लाइन है उसको बड़ी दीवार बनाने की मुहिम चलायें, वरना इस देश के विकासमान लोकतंत्र का बहुत नुकसान हो जाएगा

लेखक शेष नारायण सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं. जनपक्षधर पत्रकारिता के स्तंभों में से एक हैं. एनडीटीवी समेत कई बड़े व छोटे मीडिया हाउसों के साथ काम किया. बेबाक बोलने और अपने अंदाज में जीने के कारण बहुत कम मीडिया हाउस इन्हें रास आए. इन दिनों विभिन्न मीडिया माध्यमों के लिए नियमित लेखन.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Dharmesh

    December 4, 2010 at 9:54 am

    जाहिर तौर पर पूंजी पत्रकारिता ही नहीं देश के सरकारी संसथानों को टेक ओवेर करने की हैसियत में आ गयी है
    मै आदरनिये से यही जानना चाहूगा की आज पत्रकारिता को मिसन मान कर कौन आ रहा है जुगाड़ व्यवस्था से स्टार बन्ने की चाहत हर किसी में है पर संघर्ष की किसी में नहीं खैर यह अक्षरसह सत्य है पत्रकार बहुरूपिये की तरह हो गए है इसमें तार्किकता जैसे बात रह ही नहीं गयी है, युवा व्यवस्था में जगह बना कर व्यवस्थित होने के चाहत रखते है मुझे एक भी ऐसा पत्रकार नहीं मिला जो सामने और पीछे एक सामान हो वेदना है विडम्बना भी मगर सत्य जिसको सिविकारना पड़ेगा, हम लड़ते है व्यवस्था परिवर्तन को लेकिन जब कुछ परिवर्तन होने लगता है तो दोगले किस्म के लोग सेंधमारी कर जाते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...