Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

बाबू जोसेफ एवं मनीषा ने छात्रों को सिखाया पाठ

मनीषा: इंद्रप्रस्‍थ विश्‍वविद्यालय में ‘लेखक से मिलिए’ आयोजित : गुरू गोबिन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा लेखक से मिलिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ. आयोजन में सुपरिचित कथाकार मनीषा कुलश्रेष्ठ और अनुवादक-आलोचक बाबू जोसफ ने साहित्य, मीडिया और अनुवाद के विद्यार्थियों के बीच रचना पाठ और संवाद किया. आयोजन में केरल से आए अनुवादक-आलोचक डॉ. बाबू जोसफ ने अपने द्वारा की गई कमला दास की कुछ मार्मिक कविताओं का अनुवाद सुनाया. ‘परचम’, ‘परिचय’ शीर्षक कविताओं की अभिव्यक्ति और बुनावट को व्याख्यायित करते हुए उन्होंने कहा कि कमला दास अपनी देह को बहुत अच्छी तरह से अभिव्यक्त करती रही हैं, उनकी कविताएँ मन से ज़्यादा देह की संवेदना की कविताएँ हैं जो कि बहुत कम कवयित्रियां साध पाती हैं, उसके लिए अतिरिक्त सम्वेदनशीलता व स्वतंत्र अभिव्यक्ति की आवश्यकता है.

डॉ. जोसफ ने अनुवाद की तकनीक पर भी तफसील से बात की. अनुवाद में शब्दों के चयन की महत्ता पर तथा, एक भाषा की रचना की आत्मा के दूसरी भाषा में अनूदित होने पर भी उतनी ही जीवंतता से बचे रहने को वे अनुवाद की सफलता मानते हैं. यह शब्द चयन के कौशल पर सबसे ज़्यादा निर्भर करता है. अनुवाद के छात्र–छात्राओं ने डॉ. जोसफ से कई सवाल किए.

इसके बाद युवा लेखिका मनीषा कुलश्रेष्ठ ने अपनी एक चर्चित कहानी ‘बिगड़ैल बच्चे’ का प्रभावशाली पाठ किया,  जिसे आज के युवा मानस के बहुत करीब पाया जा सकता है. पिंकसिटी ट्रेन में यात्रा करते तीन बुजुर्गों के साथ तीन आधुनिक युवाओं की कहानी, जिसमें लापरवाह और बहुत फैशनपरस्त युवा – त्रयी ( एक लड़की और दो लड़के), बुजुर्ग सहयात्रियों की निन्दा का विषय बनते हैं. युवा जो जीवन को मस्ती भरे अन्दाज में जीना चाहते हैं, युवा जो लापरवाह हैं, उन्हें देख कर लगता है कि ये मूल्यविहीन, भटके बिगड़ैल युवा हैं, मगर यही युवा अंत में एक सहयात्री (जो कहानी की सूत्रधार भी हैं) के गिरकर घायल होने पर ट्रेन छोड़ कर मदद करते हैं, और साबित करते हैं कि हम आज के युवा को महज फैशन परस्त और लापरवाह या बिगड़ा हुआ भले ही समझें, मगर वे अपना कर्तव्य समझते हैं, उनके जीवन मूल्य पिछली पीढ़ी से अलग हो सकते हैं, मगर मानवता से परे नहीं. युवा छात्र–छात्राओं ने तल्लीनता से कहानी पाठ सुना और बहुत रुचि ली. कहानी पाठ के बाद कहानी पर चर्चा हुई.

मनीषा कुलश्रेष्ठ ने पिछले दिनों राजकमल प्रकाशन से आये अपने उपन्यास ‘शिगाफ’ के कुछ अंश भी सुनाए. कश्मीर पर नितांत नए ढंग से, ब्लॉग, डायरी, एकालाप जैसे फॉर्म में लिखे इस उपन्यास में छात्रों की रुचि जागी, उन्होंने मनीषा से सीधा संवाद किया. ‘शिगाफ’ पर टिपण्णी करते हुए विभाग के  प्रो. आशुतोष मोहन ने कहा कि अपने सहज गद्य और परिपक्व वैचारिक अध्ययन के कारण यह उपन्यास विशिष्ट बन गया है. प्रो. आशुतोष मोहन ने युवा पीढी द्वारा उपन्यास लेखन को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि उपन्यास लिखना बड़ा काम इसीलिए है कि उपन्यास एक प्रतिसंसार कि रचना करता है.कश्मीर के सन्दर्भ में प्रो. मोहन ने ‘शिगाफ’ को महत्वपूर्ण कृति बताया.

इससे पहले संयोजन कर रही डॉ. मनप्रीत कंग ने रचनाकारों का परिचय दिया और विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो अनूप बेनीवाल ने कहा कि रचना पाठ और लेखकों से मिलिए जैसे आयोजन नियमित किये जायेंगे. अंत में विभाग की ओर से डॉ. विवेक सचदेवा ने धन्यवाद ज्ञापित किया. आयोजन में डॉ.चेतना तिवारी, डॉ. नरेश वत्स, डॉ. राजीव रंजन सहित अन्य अध्यापकों ने भी भागीदारी की.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...