Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सहारा को पीटने में कामयाब हुआ साधना

Sadhna Newsमध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ इलाके में साधना न्यूज (एमपी-सीजी) नंबर वन चैनल बन गया है। पिछले हफ्ते तक यह नंबर दो पर था। इस हफ्ते आई टैम रिपोर्ट में सहारा समय (एमपी-सीजी) खिसक कर नंबर दो पर आ पहुंचा है। साधना सिर्फ पांच महीनों में नंबर एक की कुर्सी पर आसीन हो चुका है। इस न्यज चैनल के हेड वरिष्ठ टीवी पत्रकार प्रभात डबराल हैं। उल्लेखनीय है कि 5 साल पहले प्रभात के नेतृत्व में ही सहारा समय के एमपी-सीजी समेत कई रीजनल चैनल लांच हुए। ये चैनल नंबर वन भी बने। बाद में सहारा के अंदर हालात तेजी से बदलने लगे।

Sadhna Newsमध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ इलाके में साधना न्यूज (एमपी-सीजी) नंबर वन चैनल बन गया है। पिछले हफ्ते तक यह नंबर दो पर था। इस हफ्ते आई टैम रिपोर्ट में सहारा समय (एमपी-सीजी) खिसक कर नंबर दो पर आ पहुंचा है। साधना सिर्फ पांच महीनों में नंबर एक की कुर्सी पर आसीन हो चुका है। इस न्यज चैनल के हेड वरिष्ठ टीवी पत्रकार प्रभात डबराल हैं। उल्लेखनीय है कि 5 साल पहले प्रभात के नेतृत्व में ही सहारा समय के एमपी-सीजी समेत कई रीजनल चैनल लांच हुए। ये चैनल नंबर वन भी बने। बाद में सहारा के अंदर हालात तेजी से बदलने लगे।

आंतरिक दिक्कतों व प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते प्रभात और उनकी टीम को सहारा से जाना पड़ा। विश्लेषकों का कहना है कि प्रभात डबराल और उनकी टीम ने साधना न्यूज को नंबर वन बनाकर सहारा समूह से ‘क्रिएटिव बदला’ लिया है। पांच महीनों में यह उपलब्धि हासिल करने के मौके पर उत्साहित प्रभात डबराल कहते हैं कि यह सब आम जन से जुड़ाव और रणनीतिक तरीके से किए गए काम का नतीजा है। उन्होंने इस मौके पर अपनी टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी और उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी टीम इसी भावना के साथ साधना न्यूज के जल्द लांच होने वाले बिहार-झारखंड के चैनल को भी नंबर वन बनाने में कामयाब होगी।

इस बीच, साधना न्यूज के लगातार बढ़ते पांव से सहारा समय सकते में है। सूत्रों के मुताबिक सहारा के मीडिया आपरेशंस को हेड कर रहे सुमित राय इन दिनों अपने चैनल के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में ढह चुके किले को संभालने और बिहार-झारखंड के किले को बचाने के लिए बेहद सक्रिय हो चले हैं। वे खुद इन इलाकों की यात्रा पर निकल पड़े हैं। पता चला है कि उन्होंने पटना में बैठक कर कई स्ट्रिंगरों व रिपोर्टरों को साधना न्यूज ज्वाइन करने से रोकने के लिए कई तरह की कवायद की। सूत्रों के मुताबिक सहारा अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए हर हाल में प्रयास करेगा। इसके लिए कई तरह की रणनीति पर काम चल रहा है।

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ मार्केट में हिंदी के रीजनल न्यूज चैनलों की जीआरपी इस प्रकार है-

साधना न्यूज- 29.5 फीसदी, सहारा समय- 27.6 फीसदी, ईटीवी- 18.8 फीसदी, वीओआई- 12.6 फीसदी, जी– 6.2 फीसदी, डीडी- 5.4 फीसदी (टीजी- 15+, समयावधि- 23 नवंबर से 29 नवंबर 2008) 


14 दिसंबर को लांच करेंगे बिहार-झारखंड : राकेश गुप्ता 

Rakesh Guptaसाधना ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश गुप्ता ने भड़ास4मीडिया को बताया कि आध्यात्मिक चैनल साधना टीवी और साधना न्यूज (एमपी-सीजी)  की जबर्दस्त सफलता के बाद समूह अब बिहार-झारखंड के लिए रीजनल न्यूज चैनल लांच करने को पूरी तरह तैयारी कर चुका है। योग्य और अनुभवी मीडियाकर्मियों की नियुक्ति और आधुनिकतम तकनीकी उपकरणों की तैनाती का काम तेजी से चल रहा है। श्री गुप्ता ने जानकारी दी कि साधना न्यूज ने पांच महीनों में ही एमपी-सीजी में जो टीआरपी हासिल की है और जो रेवेन्यू जनरेट किया है, वो काबिल-ए-तारीफ है।

पांच महीने के चैनल के अनुभवों का साझा करते हुए एमडी राकेश गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव का विस्तृत और सटीक कवरेज के अलावा साधना न्यूज एक्सप्रेस, बोले तो पांडे जी जैसे कार्यक्रमों से चैनल को जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल हुई। ओबी वैन और वीसैट की सुविधा के साथ रिपोर्टरों और स्ट्रिंगरों की मेहनती टीम ने  साधना न्यूज को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के घर-घर में लोकप्रिय बनाने में कामयाबी पाई। श्री गुप्ता का कहना है कि उनकी टीम इसी लाइन व कांसेप्ट पर चलते हुए बिहार-झारखंड के आने वाले न्यूज चैनल के लिए कई तरह के कार्यक्रमों की योजना बना रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई की 14 दिसंबर को लांच होने वाला साधना न्यूज (बिहार-झारखंड) कम समय में ही इलाके के कोने-कोने में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने में सक्षम होगा। उन्होंने जानकारी दी कि वीएसएनएल टेलीपोर्ट के जरिए थाइकाम सैटेलाइट पर चैनल को अनलिंक्ड किया जाएगा। पटना, रांची और अन्य महत्वपूर्ण शहरों में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्टूडियो का निर्माण चल रहा है। सहारा, ईटीवी, आज तक और स्टार न्यूज आदि न्यूज चैनलों के सक्षम और अनुभवी मीडियाकर्मियों साधना न्यूज के साथ तेजी से जुड़ रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...