पत्रकारों के एक समूह ने कर्नाटक पुलिस द्वारा तहलका के एक संवाददाता के खिलाफ मामला दर्ज करने पर चिंता जताई है और मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन से आग्रह किया है कि वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री के समक्ष मामले को उठाएं। मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के समक्ष मुद्दे को उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह भयभीत करने और संवाददाता के खिलाफ मामूली आधार पर आरोप तय करने का मामला है।
पत्रकारों ने कहा कि तहलका के संवाददाता केके शाहिना के खिलाफ कर्नाटक के सोमावारपेट और सिद्धपुरा में धारा 506 के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। बेंगलूर विस्फोट मामले में खबर के लिए दो बार पड़ोसी राज्य का दौरा करने के संदर्भ में ये मामले दर्ज किए गए हैं। साभार : भाषा











