Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अनिल ने माना- अंगुली काटकर गलती की

: आगे नहीं करेगा ऐसी हरकत : नई दिल्ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक जीत पर अपनी अंगुली काट कर  जहानाबाद के गोरैया बाबा पर चढ़ाने वाले अनिल शर्मा उर्फ अली बाबा आगे ऐसी कोई हरकत नही करेंगे। अनिल शर्मा के इस बयान के बाद अब नीतीश कुमार राहत की सांस ले सकते हैं। अनिल शर्मा ने अपनी अंगुली काटने के बाद कहा था कि नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने पर वह अपनी गर्दन भी काट सकता है।

: आगे नहीं करेगा ऐसी हरकत : नई दिल्ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक जीत पर अपनी अंगुली काट कर  जहानाबाद के गोरैया बाबा पर चढ़ाने वाले अनिल शर्मा उर्फ अली बाबा आगे ऐसी कोई हरकत नही करेंगे। अनिल शर्मा के इस बयान के बाद अब नीतीश कुमार राहत की सांस ले सकते हैं। अनिल शर्मा ने अपनी अंगुली काटने के बाद कहा था कि नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने पर वह अपनी गर्दन भी काट सकता है।

इंडिया न्यूज- बिहार/ झारखंड के प्राइम टाइम शो पर अनिल शर्मा ने काफी समझाने बुझाने के बाद कुबूल कर लिया कि उससे गलती हुई है और उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। इंडिया न्यूज- बिहार/ झारखंड के शो में जहानाबाद से लाइव जुड़े अनिल शर्मा पहले तो ये मानने को तैयार ही नही थे कि उन्होंने सनक में ये कदम उठाया है। शो के एंकर अतुल अग्रवाल के एक तीखे सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि अंगुली काटकर वो राजनीति की तरफ नहीं जाना चाहते। अनिल शर्मा ने सफाई दी कि वो पढ़ा लिखा नहीं है और उसका पूरा जीवन अपने परिवार में अकेली बूढ़ी विधवा मां और दो गायों के बीच घूमता है। उसे कभी राजनीति में जाने की जरुरत महसूस नहीं हुई।

अनिल को समझाने के लिए इंडिया न्यूज ने अपने नई दिल्ली स्थित स्टूडियो में मनोवैज्ञानिक और ह्यूमन बिहेवियर एक्सपर्ट डॉ स्वाति कश्यप को बुलाया था और चंडीगढ़ स्टूडियो से पंजाब यूनिवर्सिटी के जाने-माने समाजशास्त्री प्रोफेसर मंजीत सिंह मौजूद थे। दोनों विशेषज्ञों ने अनिल शर्मा को पूरे घंटे भर तक समझाया और तब कहीं जाकर अनिल माना। उसने डॉ.स्वाति  कश्यप को अपनी बहन मानते हुए स्वीकार किया कि उसने जो किया वो नहीं करना चाहिए था और उसे अपने किये पर पछतावा है। अनिल ने वायदा भी किया कि आगे वो ऐसा कोई काम नहीं करेगा जिससे उसकी बहन को दुख हो।

गौरतलब है कि जहानाबाद के मोदनगंज ब्लॉक के वैना गांव निवासी अनिल शर्मा उर्फ अली बाबा ने अपने बाएं हाथ की अनामिका को काटकर गोरैया बाबा पर चढ़ा दिया था। पिछले चुनाव में भी जब नीतीश कुमार की जीत हुई थी, तो उसने अपने बाएं हाथ की कनिष्ठा काट डाली थी। अनिल ने बताया कि दोनों ही बार उसने गंडासे से अपनी उंगलियों को काटा था। अली बाबा निरक्षर है। कुछ दिन पहले तक वो रिक्शा चलाता था। फिलहाल इन दिनों बेरोज़गार है। उसके परिजनों के साथ-साथ गांव वाले भी उसे सनकी स्वभाव का मानते हैं। इससे पहले अनिल शर्मा उर्फ अली बाबा के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने अपने सचिव चंचल कुमार को विशेष दिशा-निर्देश दिये थे। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. दिनेश काण्डपाल

    December 5, 2010 at 12:22 pm

    इस कार्य के लिये साधुवाद अतुल जी, अंधविश्वास को दूर करके अनिल के अन्दर विश्वास पैदा किया है आपने। अनिल के भविष्य के लिये शुभकामनायें।

  2. madan kumar tiwary

    December 5, 2010 at 1:00 pm

    यशवंत भाई टी वी वालों को तो टी आर पी चाहिये । कुछ भी दिखा देते हैं। जब आजतक भुत प्रेत ग्रह दिखाने में जूटा है तो साधारण चैनलों की क्या बात की जाय। लेकिन आपकी तो टी आर पी अच्छी खासी है। इस तरह के पागलों को मानसिक अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था करने की जगह पर टी वी के पर्दे पर दिखाने का मतलब पागल जैसी हरकत करने वालों को बढावा देना।

  3. sandeep

    December 5, 2010 at 4:48 pm

    madan bhai ko kyo kast ho raha hai

  4. JAI KUMAR JHA

    December 6, 2010 at 1:59 am

    कम से कम ये सनकी भ्रष्ट और बेशर्म मंत्रियों और उद्योगपतियों के पैसे के लोभ के सनक के आगे उतना क्रूर नहीं जिसकी वजह से इस देश और समाज का पूरा वजूद ही ख़त्म होने तथा इंसान जानवर बनने की ओर जा रहा है…..

  5. deepak kumar

    December 7, 2010 at 10:31 am

    😮
    🙁
    :'(
    >:(
    🙂
    😀

  6. goutam

    December 9, 2010 at 5:06 am

    ali baba ab aesa kam mat karna . netaon ke chakkar me.
    aap apne srir ko kyo kast de rhe ho.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...