संजय घमंडे ने टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के इंटरनेट संस्करण टाइम्स गुजराती से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अहमदाबाद से गुजराती में प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक न्यूज पेपर ‘आईटी सोर्स न्यूज’ में रेजिडेंट एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है. यह साप्ताहिक आईटी इंडस्ट्री के अंदर-बाहर एवं इससे जुड़ी खबरों पर केन्द्रित है.
संजय की गिनती गुजराती के तेजतर्रार पत्रकारों में होती है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टार के वेंचर तारा गुजराती के साथ करस्पांडेंट के रूप में की थी. इसके बाद संदेश टाइम्स में रीजनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाली. अमेरिका से प्रकाशित गुजराजी टाइम्स के स्टेट हेड रहे. इसके बाद इन्होंने लंदन से प्रकाशित होने वाले गर्बी गुजरात के लिए स्टेट हेड के रूप में अपनी सेवाएं दीं.












rajesh kumar
December 6, 2010 at 9:37 am
very nice