Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पंजाब केसरी, जम्‍मू से ब्‍यूरोचीफ पुष्‍पेन्‍द्र का इस्‍तीफा

: ट्रेनियों के सहारे चल रहा है कार्यालय : जम्‍मू में पंजाब केसरी के कार्यालय की हालत खराब है. ट्रेनियों के सहारे कार्यालय चलाया जा रहा है. प्रबंधन की वादाखिलाफी से नाराज कई पत्रकार पंजाब केसरी छोड़कर दूसरे अखबारों एवं प्रकाशनों का दामन पकड़ चुके हैं. प्रबंधन के रवैये से नाराज ब्‍यूरोचीफ पुष्‍पेन्‍द्र ने इस्‍तीफा दे दिया है.

: ट्रेनियों के सहारे चल रहा है कार्यालय : जम्‍मू में पंजाब केसरी के कार्यालय की हालत खराब है. ट्रेनियों के सहारे कार्यालय चलाया जा रहा है. प्रबंधन की वादाखिलाफी से नाराज कई पत्रकार पंजाब केसरी छोड़कर दूसरे अखबारों एवं प्रकाशनों का दामन पकड़ चुके हैं. प्रबंधन के रवैये से नाराज ब्‍यूरोचीफ पुष्‍पेन्‍द्र ने इस्‍तीफा दे दिया है.

बताया जा रहा है‍ कि कुछ महीने पूर्व जब दैनिक भास्‍कर ने जम्‍मू में कदम रखा था तो पंजाब केसरी में खलबली मच गई थी. दो रिपोर्टर पवितर गुप्‍ता और अजय मेनिया दैनिक भास्‍कर से जुड़ गए. इसके बाद पंजाब केसरी प्रबंधन ने पत्रकारों से वादा किया कि अब किसी को भास्‍कर जाने की जरूरत नहीं है, सभी को उतना ही वेतन पैकेज मिलेगा, जितना भास्‍कर दे रहा है. इसके बाद कोई पत्रकार नहीं गया. जब भास्‍कर का सलेक्‍शन पूरा हो गया तो केसरी प्रबंधन ने पत्रकारों का पैकेज बढ़ाने से साफ मना कर दिया.

इधर, दो रिपोर्टरों के जाने के बाद उनकी कमी को पूरा करने के लिए प्रबंधन ने काफी कोशिश की लेकिन कोई पंजाब केसरी से जुड़ने को तैयार नहीं हुआ. ब्‍यूरोचीफ पुष्‍पेन्‍द्र किसी तरह काम चला रहे थे. इसके बाद प्रबंधन ने अमृतसर से रवीन्‍द्र शर्मा एवं अमरदीप का तबादला जम्‍मू के लिए कर दिया. इन्‍हें भी पैसे बढ़ाकर देने का वादा किया गया. लेकिन यहां आने के बाद प्रबंधन ने इनके पैसे नहीं बढ़ाए, जिसके बाद अमरदीप ने इस्‍तीफा देकर जम्‍मू में ही अमर उजाला ज्‍वाइन कर लिया.

इसके बाद आज समाज, अम्‍बाला से बलराम सैनी को तोड़कर उन्‍हें जम्‍मू आफिस भेजा गया. इसी बीच रिपोर्टर अनुभव सूरी ने भी प्रबंधन के रवैये से नाराज होकर पंजाब केसरी से इस्‍तीफा दे दिया तथा कश्‍मीर टाइम्‍स से जुड़ गए. लगातार बढ़ते काम के दबाव तथा प्रबंधन की टालने वाले रवैये से आहत होकर ब्‍यूरोचीफ पुष्‍पेन्‍द्र ने भी पंजाब केसरी को बॉय-बॉय कर दिया.

बताया जा रहा है कि प्रबंधन कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर गौरव शर्मा को भी परेशान कर रहा है. उनकी सेलरी बंद कर दी गई है. परेशान गौरव कहीं और ठिकाना ढूंढ रहे हैं. कई और लोग पहले ही पंजाब केसरी को छोड़ चुके हैं. यहां किसी तरह अखबार का काम चल रहा है. बलराम सैनी को ब्‍यूरोचीफ बना दिया गया है तथा कुछ ट्रेनी रिपोर्टरों के सहारे जम्‍मू कार्यालय का संचालन किया जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mohan

    January 20, 2011 at 5:05 pm

    nhi punjab kesari sab logo ki hai wo sab ka bhala krte hai hm punjab kesari ke sath hai .. jai punjab kesari

  2. Sonu

    December 6, 2010 at 1:25 pm

    PUNJAB KESARI NAHIN LALA KESARI KAHIYE. LALA KA BADA SEDHA SA FUNDA HAI KHUD BHI KHAO OR MUJHE BHI KHILAO. MATLAB PUNJAB KESARI MEN BAHI KAMYAB HAI JO ABBAL DARJE KA BLACKMAILER HO.IMANDAAR LOGON KO PUNJAB KESARI MEN KOI NAHI POOCHTA. PUNJAB KESARI KI HAQATON KO DEKHTE HUE ESKA NAAM CHOR KESARI KAR DENA CHAHIYE.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...