मुंबई : मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट ने मंगलवार को 24 घंटे चलने वाले फूड चैनल ‘जी खाना खजाना’ शुरू करने की घोषणा की। देश के इस पहले फूड चैनल का प्रसारण इसी महीने की 8 तारीख से शुरू होगा। जी एंटरटेनमेंट का कहना है कि उनके नए चैनल में भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के सामग्री होंगे। इसके कुछ शो विशेष रूप से खानसामों के लिए होंगे। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी पुनीत गोयनका ने कहा, ‘टेलीविजन की दुनिया में खास क्षेत्रों के लिए जगह बनाना कारोबार बढ़ाने का नया तरीका है। फूड चैनल इसी रणनीति का अगला कदम है।’ साभार : बिजनेस स्टैंडर्ड












SHAJAN
February 5, 2011 at 5:52 pm
THIS IS GREAT