: अनुराधा, विकास, पूजा का इस्तीफा और संजीव की नई पारी : खबर है कि राजीव रंजन नाग का हमारा महानगर से रिश्ता खत्म हो गया है. उन्होंने न्यूज चैनल इंडिया न्यूज ज्वाइन कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक राजीव ने हमारा महानगर प्रबंधन को एक लीगल नोटिस भिजवाया है. राजीव इंडिया न्यूज में अच्छे पद व पैकेज पर गए हैं. इन दिनों वे इंडिया न्यूज के बिहार चैनल के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे हैं.
राजीव रंजन नाग की तीन किताबें भी है,’चौहत्तर आंदोलन की त्रासदी’, ‘इंदिरा गांधी का सच’ और ‘थ्योरी एण्ड प्रैक्टिस ऑफ रिपोर्टिंग’नाम से. राजीव एचटी ग्रुप में विशेष संवाददाता के पद पर लगभग डेढ़ दशक तक रहे. छंटनी के दौर में उन पर भी गाज गिरी. कुछ महीने तक खाली रहने के बाद वे हमारा महानगर अखबार के दिल्ली संस्करण में राजनीतिक संपादक बन गए. सूत्रों के मुताबिक हमारा महानगर, दिल्ली से विकास वर्मा, पूजा शर्मा, अनुराधा पांडेय ने भी इस्तीफा दे दिया है. इस अखबार में संजीव मिश्रा ने क्राइम रिपोर्टर के पद पर ज्वाइन किया है.












ek reporter aaj samaj se
December 9, 2010 at 10:28 am
sir ji kaha join kar liya yaha bhi salary nahi milti, pehle se hi hum jaise gareeb reporters ka soshan kar raha hai ye media group ab aap bhi aa gaye.