
शशि कुमार यादव ‘राठी’
दैनिक जागरण, मेरठ के निशांत गुप्ता ने नए लांच होने वाले अखबार दैनिक जनवाणी ज्वाइन कर लिया है. निशांत ब्रांड विभाग में कार्यरत थे और जनवाणी में वे ब्रांड व इवेंट विभाग के हेड के रूप में काम देखेंगे. निशांत पिछले तीन वर्षों से दैनिक जागरण, मेरठ में कार्यरत थे. उन्होंने ब्रांड व इवेंट के क्षेत्र में काफी अच्छा काम किया.
ईटीवी से ही एक अन्य खबर के मुताबिक हिंदी चैनलों के प्रोग्रामिंग हेड संतोष पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. संतोष बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं. उनकी नई पारी के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है.
ईटीवी, गुजराती में डिप्टी न्यूज कोआर्डिनेटर रह चुके सतीश मोरी के बारे में खबर मिली है कि वे अब अपना खुद का गुजराती न्यूज चैनल ला रहे हैं. सतीश वीओआई में भी न्यूज कोआर्डिनेटर रहे हैं. बिज गुजराती न्यूज चैनल में भी कुछ समय तक काम किया.
इंग्लिश डेली डीएनए, मुंबई से सूचना है कि इस अखबार ने भी सरकुलेशन वार में हिस्सा लेने का फैसला कर लिया है. टाइम्स आफ इंडिया के जवाब में डीएनए ने दो तरह की स्कीम लांच की है. एक है 149 में एक साल अखबार पाने का और दूसरा है 199 में दो साल तक अखबार लेने का. पता चला है कि इस स्कीम को मुंबई वाले हाथोंहाथ ले रहे हैं.












Alok Upadhyay
December 8, 2010 at 3:32 pm
Congrats Nishant…wish u a very bright future ahead…..
अमित बैजनाथ गर्ग. जयपुर. राजस्थान.
December 9, 2010 at 10:15 am
सभी को शुभकामनायें.